सम्बंधित जानकारी
- संरा महासचिव बोले, द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद Corona दुनिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती
- कोरोना महामारी को देखते हुए CSA ने तैयार किया 4 सूत्री कार्यक्रम
- Corona virus : योगी सरकार के निर्देश पर मजदूरों और गरीबों को राशन वितरण शुरू
- Corona Warriors : कोरोना से ‘योद्धा’ की तरह लड़ रही हमारी पुलिस, अब लोगों से की भावुक अपील
- Corona virus : अमेरिका में मृतकों की संख्या 4 हजार के पार
Covid-19: मुंबई में संक्रमित लोगों की संख्या 167 तक पहुंची
मुंबई। मुंबई में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 16 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या शहर में 167 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि अब तक शहर में 8 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है।
अधिकारी ने कहा कि मुंबई में कुल 167 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से 16 बुधवार को संक्रमित पाए गए। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात में 8वीं मौत हुई लेकिन इसकी जानकारी आधिकारिक तौर पर बुधवार को मिली।
अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 39 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। इन स्वस्थ हुए लोगों में 14 मुंबई के हैं। महाराष्ट्र में 320 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और 12 लोगों की मौत हो चुकी है।
