सम्बंधित जानकारी
- Amarnath Yatra पर अनिश्चितता : SASB ने पहले यात्रा रद्द होने की बात कही, फिर बयान वापस लिया
- Corona का असर, रद्द हुई अमरनाथ यात्रा, ऑनलाइन हो सकेंगे बाबा बर्फानी के दर्शन
- Amarnath Yatra : बाबा अमरनाथ यात्रा का एडवांस पंजीकरण 4 मई तक टला
- कोरोना वायरस की दहशत के बीच अमरनाथ यात्रा पर भी संशय
- अमरनाथ यात्रा 23 जून से शुरू होगी और 3 अगस्त को रक्षाबंधन पर समापन, 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं को न्योता
Amarnath Yatra | अमरनाथ यात्रा पर संशय के बादल, पंजीकरण 31 मई तक स्थगित
जम्मू। इस बार की अमरनाथ यात्रा पर संशय गहराता जा रहा है। असमंजस में फंसे हुए अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने अब अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण को 31 मई तक स्थगित किया गया है। यात्रा इस बार 23 जून को शुरू होनी है।
पहले लॉकडाउन-3 के मद्देनजर एडवांस पंजीकरण को 17 मई तक स्थगित किया गया था और अब चौथी बार इसे स्थगित किया गया है। इसके पहले 4 मई तक के लिए पंजीकरण स्थगित किए गए थे। इस कवायद के बाद इस बार अमरनाथ यात्रा के संपन्न होने पर संदेह पैदा हो गया है। इससे पहले 15 अप्रैल, 4 मई तक यात्री पंजीकरण को स्थगित किया गया था। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अमरनाथ यात्रा पर संशय भी बरकरार है। बोर्ड की ओर से 23 जून को यात्रा को शुरू किया जाना प्रस्तावित है।
बोर्ड के अधिकारी कहते हैं कि मौजूदा लॉकडाउन और कोरोना महामारी के चलते बैंक शाखाओं में यात्री पंजीकरण प्रक्रिया को शुरू करना संभव नहीं है। कोरोना संकट के चलते यात्रा की तैयारियों पर असर पड़ा है। अभी तक पारंपरिक बालटाल और पहलगाम ट्रैक पर तैयारियां शुरू नहीं हो पाई हैं।
गत दिनों बोर्ड की बैठक में पहले यात्रा को रद्द करने का फैसला लिया गया था, लेकिन 1 घंटे के भीतर ही बोर्ड ने अपने फैसले को वापस लेते हुए भविष्य की परिस्थितियों की समीक्षा के बाद यात्रा पर फैसला लेने का निर्णय लिया था।
