सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus Live Updates : बड़ी खबर, अब मध्यप्रदेश के 7 शहरों में रहेगा रविवार को Lockdown
- डबल अटैक कर रहा है Corona, 18 राज्यों में 771 न्यू वैरिएंट की पहचान, इम्युनिटी भी नहीं कर पा रही है बचाव
- COVID-19 : हांगकांग ने Pfizer Vaccine पर लगाई रोक, बताया यह कारण...
- Corona के बढ़ते मामलों को लेकर केन्द्र सरकार सख्त, राज्यों को लिखी चिट्ठी
- Covid-19 : महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में Corona के 4831 नए मामले, 51 लोगों की मौत
Telangana state | तेलंगाना में Covid 19 के चलते सभी परीक्षाएं स्थगित
हैदराबाद। तेलंगाना के विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक और अन्य डिग्री पाठ्यक्रमों की चल रही और आगामी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राज्य में कोविड-19 के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।
तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षाओं के परिवर्तित समय की बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को घोषणा की थी कि शैक्षणिक संस्थान बुधवार से अस्थायी तौर पर बंद रहेंगे और ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। (भाषा)
