सम्बंधित जानकारी
- स्टडी में खुलासा, कोरोना के नए प्रकार पर भी प्रभावी है Pfizer का टीका
- भोपाल में खतरनाक हुआ कोरोना संक्रमण,कलेक्टर की अपील,जरुरी होने पर ही घरों से बाहर निकले
- भोपाल में रविवार को था Lockdown, शराब नहीं मिली तो सैनिटाइजर पी गए, 3 भाइयों की मौत
- CoronaVirus Live Updates : बड़ी खबर, महाराष्ट्र के बीड में 26 मार्च से 4 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन
- Corona के बढ़ते मामलों को लेकर केन्द्र सरकार सख्त, राज्यों को लिखी चिट्ठी
COVID-19 : हांगकांग ने Pfizer Vaccine पर लगाई रोक, बताया यह कारण...
हांगकांग। हांगकांग ने 'फाइजर' के कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 रोधी टीके के इस्तेमाल पर बुधवार को रोक लगा दी। वितरक 'फोसुन' ने टीके के एक बैच की बोतलों के ढक्कन खराब होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। हांगकांग सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, इन टीकों के इस्तेमाल को तत्काल रोक दिया गया है।
चीनी दवा कंपनी फोसुन फार्मा और अमेरिकी दवा कंपनी फाइजर के साथ मिलकर कोविड-19 रोधी टीका बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बायोएनटेक मामले की जांच कर रही है। बयान के अनुसार, बायोएनटेक और फोसुन फार्मा को टीके के सुरक्षित न होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं, हालांकि एहतियाती तौर पर इस टीके के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है।
बयान के अनुसार, बैच संख्या-210202 की बोतलों के ढक्कन खराब मिले हैं और बैच संख्या-210104 की भी जांच की जाएगी। फाइजर के टीकों पर प्रतिबंध का मतलब है कि यहां के लोगों को फिलहाल चीन द्वारा विकसित सिनोवैक टीके लगवाने का ही विकल्प है।(भाषा)
