1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. राजस्थान में कोविड 19 के 64 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1799

Corona virus | राजस्थान में कोविड 19 के 64 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1799

Corona virus
जयपुर। राजस्थान में कोविड-19 के 64 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार सुबह 1,799 हो गई है।
 
राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे तक 64 नए मामले सामने आए जिनमें अजमेर से 44, कोटा व टोंक से 6-6, जयपुर से 4, जोधपुर से 3 व भरतपुर का 1 मामला है।
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिक और 61 वे लोग हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)
अगला लेख
बड़ी खबर, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर