मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. 34 new Corona positive patients found in Indore
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Modified: शनिवार, 4 जुलाई 2020 (00:52 IST)

इंदौर में 34 नए Corona पॉजिटिव मिलने सें संक्रमितों की संख्या 4810 पहुंची, 3 नई मौतें

इंदौर में 34 नए Corona पॉजिटिव मिलने सें संक्रमितों की संख्या 4810 पहुंची, 3 नई मौतें - 34 new Corona positive patients found in Indore
इंदौर। इंदौर में शुक्रवार को 34 कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीज मिलने से कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4810 पर पहुंच गया है। शहर में 3 नई मौतें हुई। इस महामारी से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 241 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा देर रात जारी फाइनल मेडिकल बुलेटिन में दी गई।
 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने बताया कि शुक्रवार को टेस्ट किए गए कुल सैंपलों की संख्या 1447 रही, जिसमें से 34 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 1447 मरीजों में कोरोना के संक्रमण दिखाई नहीं दिए। इस तरह शहर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 4 हजार 810 पर पहुंच गया।
 
डॉ. जड़िया के मुताबिक शुक्रवार को हमें कुल 1438 सैंपल प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक हमें कुल 90 हजार 188 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।‍ शहर के विभिन्न अस्पतालों से 63 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। इन्हें मिलाकर अब तक कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वाले मरीजों की कुल संख्या 3727 हो चुकी है।
 
डॉ. जड़िया के अनुसार विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 842 कोरोना पॉजिटिव मरीज उपचाररत हैं। संस्थागत क्वारेंटाइन (मैरेज गार्डन और हॉस्टल) से शुक्रवार को 6 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर इन स्थानों से अब तक 4580 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें
Weather update : बिहार में फिर गिरी बिजली, 8 की मौत, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर