सम्बंधित जानकारी
- Lockdown पर अमित शाह का बड़ा बयान, आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार
- कांग्रेस ने लॉकडाउन बढ़ाने का समर्थन किया, वित्तीय पैकेज की घोषणा नहीं होने पर उठाए सवाल
- Live Updates : महाराष्ट्र में कोरोना के 121 नए मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,455
- Corona के खतरे को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाना जरूरी था : उमर
- covid 19 : जज्बे को सलाम, सेवा कार्यों हेतु पुलिसकर्मी और डॉक्टर की जोड़ी ने विवाह टाला
Corona virus | संयुक्त राष्ट्र में कोविड 19 के 189 पुष्ट मामले
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वभर में संयुक्त राष्ट्र में कोविड-19 के 189 पुष्ट मामले सामने आए हैं और इससे 3 लोगों की जान जा चुकी है।
अमेरिका के 'जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय' के अनुसार विश्वभर में 19.2 लाख लोग इससे संक्रमित हैं और 1,19,687 लोगों की इससे जान जा चुकी है। सबसे अधिक मामले 5,82,607 अमेरिका में हैं, जहां इस घातक वायरस से 23 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि रविवार शाम तक विश्वभर में संयुक्त राष्ट्र में कोविड-19 के 189 पुष्ट मामले थे जिनमें इससे जान गंवाने वाले 3 लोग शामिल हैं। (भाषा)
