1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. राजस्थान Corona संक्रमण के 109 नए मामले व 2 की मौत, कुल 7,645 संक्रमित

Corona virus | राजस्थान Corona संक्रमण के 109 नए मामले व 2 की मौत, कुल 7,645 संक्रमित

Corona virus
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 2 और लोगों की बुधवार को मौत हो जाने से राज्य में इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है। इसके साथ ही राजस्थान में संक्रमण के 109 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,645 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में 2 और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 172 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से 83 लोगों की मौत हो गई है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी-न-किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
 
राज्य में बुधवार सुबह 9 बजे तक 109 और संक्रमित मरीज सामने आए। इनमें झालावाड़ में 64, कोटा में 16, नागौर में 12, जयपुर एवं भरतपुर में 6-6, झुंझुनू में 2, बीकानेर, करौली एवं दौसा में 1-1 नया मामला शामिल है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ-साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)