सम्बंधित जानकारी
- दुनिया में 2.25 करोड़ कोरोनावायरस संक्रमित, 1 करोड़ से ज्यादा 3 देशों में
- खुशखबरी! एक दिन में रिकॉर्ड 62000 से अधिक मरीज हुए स्वस्थ
- मराठवाड़ा में कोरोनावायरस से एक दिन में 36 लोगों की मौत
- भारत में Covid-19 के मामले 29 लाख के पार, 74.3 % मरीज रिकवर
- कोरोनाकाल में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल,बोले सीएम शिवराज,कब खुलेंगे बताना भी मुश्किल
महाराष्ट्र में 107 साल की महिला ने जीती कोरोना से जंग, 10 दिन में अस्पताल से लौटी घर
जालना। महाराष्ट्र में 107 वर्षीय वयोवृद्ध महिला और उनकी 78 वर्षीय पुत्री ने कोरोना वायरस संक्रमण को शिकस्त देकर लोगों को सामने एक मिसाल पेश की है।
जालना शहर के एक अस्पताल में भर्ती वयोवृद्ध महिला, उनकी बुजुर्ग पुत्री तथा उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को गुरुवार को छुट्टी दे दी गई।
जिला सिविल सर्जन अर्चना भोंसले ने बताया कि वयोवृद्ध महिला, उनकी बेटी, 65 वर्षीय उनके बेटे और 27 तथा 17 वर्ष के उनके परिवार के दो लोगों का अस्पताल में एक सप्ताह से ज्यादा वक्त तक इलाज चला।
उन्होंने बताया कि पुराने जालना में माली पुरा के निवासी इस परिवार को 11 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
भोंसले ने बताया कि वयोवृद्ध महिला की हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई है और संक्रमण की पुष्टि होने पर उनकी उम्र को देखते हुए चुनौतियां अधिक थीं। ठीक होने के बाद, अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार के सदस्यों को गर्मजोशी से विदाई दी।
विदाई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रविन्द्र बिनवाडे और जिला पुलिस अधीक्षक एस चैतन्य शामिल हुए और उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
जालना शहर के एक अस्पताल में भर्ती वयोवृद्ध महिला, उनकी बुजुर्ग पुत्री तथा उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को गुरुवार को छुट्टी दे दी गई।
जिला सिविल सर्जन अर्चना भोंसले ने बताया कि वयोवृद्ध महिला, उनकी बेटी, 65 वर्षीय उनके बेटे और 27 तथा 17 वर्ष के उनके परिवार के दो लोगों का अस्पताल में एक सप्ताह से ज्यादा वक्त तक इलाज चला।
भोंसले ने बताया कि वयोवृद्ध महिला की हाल ही में रीढ़ की हड्डी की सर्जरी हुई है और संक्रमण की पुष्टि होने पर उनकी उम्र को देखते हुए चुनौतियां अधिक थीं। ठीक होने के बाद, अस्पताल के कर्मचारियों ने परिवार के सदस्यों को गर्मजोशी से विदाई दी।
महिला के बेटे ने कहा, ‘हमने उम्मीद खो दी थी। लेकिन हम मेडिकल स्टाफ द्वारा दिखाए गए समर्पण के कारण बच गए। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।‘*जालना शहरातील 107 वर्षीय वृध्द महिलेने*
— District Information Office, Jalna (@InfoJalna) August 20, 2020
*केली कोरोनावर मात* सविस्तर वृत्तhttps://t.co/WAtswQKIbD pic.twitter.com/lyTF1g5e8W
विदाई कार्यक्रम में जिला कलेक्टर रविन्द्र बिनवाडे और जिला पुलिस अधीक्षक एस चैतन्य शामिल हुए और उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।
