सम्बंधित जानकारी
- Corona Live Update: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत, 122 नए मामले
- राजस्थान में Corona से 7 और मौत, 305 नए मामले
- राजस्थान में Corona संक्रमण के 140 नए मामले, कुल 5000 के पार
- राजस्थान के मंत्री का आरोप, 500 बसों को योगी सरकार ने प्रवेश की अनुमति नहीं दी
- राजस्थान में Corona से एक और मौत, 213 नए मामले आए सामने
Corona virus | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 1 और मौत, 122 नए मामले
जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 1 व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 139 हो गई है। इस बीच संक्रमण के 122 नए मामले सामने आने से राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 5,629 हो गई है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को नागौर में 1 और संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। इससे राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 139 हो गई है। केवल जयपुर में ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 68 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 12 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
इस बीच राज्य में सोमवार सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 122 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 2, डूंगरपुर में 48, नागौर में 16, उदयपुर में 10 व पाली में 23 नए मामले शामिल हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में 2 इतालवी नागरिकों के साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। (भाषा)
