सम्बंधित जानकारी
- Children's Day पर अपने बच्चों को बनाना सिखाएं डिलीशियस चॉकलेट केक, पढ़ें 8 सरल स्टेप्स
- ginger murabba : सर्दियों के दिनों में बहुत लाभदायी है अदरक का मुरब्बा, अस्थमा रोगियों के लिए है वरदान
- Easy and Tasty Paneer Recipe: लाजवाब चटपटा पनीर बीरबली, स्वाद ऐसा कि खाते ही रह जाएंगे
- पौष्टिक एवं जायकेदार बादाम-पिस्ता और मावे का हलवा
- ठंड में सेहत बनाए खजूर का हलवा
Egg Cake : क्रिसमस पर बनाएं डिलीशियस एग्ज केक, इस आसान विधि से
क्रिसमस पर अनेक प्रकार के केक बनाएं जाते हैं। आइए हम बनाते हैं कुछ खास तरह का लाजवाब और डिलीशियस केक। पढ़ें सरल विधि
सामग्री :
तीन पाव मैदा, 2 नींबू का रस, 4 अंडे, 2 चम्मच बेकिंग पावडर, 1 कप शकर, 1 चम्मच नमक, 1 कप मक्खन, 3 चम्मच आइसिंग शुगर, कुछेक काजू-बादाम।
विधि :
सबसे पहले आइसिंग शुगर को मक्खन में अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें मैदा, बेकिंग पावडर, बादाम, नमक और अंडे को फोड़कर मिलाएं। अब इसे ओवन में 50 मिनट तक 400 डिग्री फेरनहाइट पर बेक करें। केक को बेक करने रखे से पहले ऊपर से काजू बिखेर दें।
शकर और नींबू को उबाल लें। केक को ओवन से निकालने के बाद उस पर उबला हुआ नींबू का रस डाल दें और ठंडा करके लाजवाब और डिलीशियस एग्ज केक पेश करें।
