• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. क्रिसमस
  4. christmas decorations ideas
Written By

Christmas Decorations Ideas: बिना क्रिसमस ट्री के अपने घर को ऐसे सजाएं

christmas decorations ideas
Christmas Decorations Ideas : सांता क्लॉज़ का त्यौहार यानी क्रिसमस के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अधिकतर लोगों के घरों में क्रिसमस डेकोरेशन की तैयारी शुरू हो गई है। क्रिसमस की डेकोरेशन में क्रिसमस ट्री सबसे खास होता है। लेकिन कई लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लगाना पसंद नहीं करते हैं।

इसके अलावा कई लोग क्रिसमस ट्री की जगह कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। अगर आप भी इस क्रिसमस 2023 कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन आईडिया। चलिए जानते हैं इन christmas decorations ideas के बारे....
christmas decorations ideas

1. फेयरी लाइट्स क्रिसमस ट्री : इस बार आप अपने घर में फेयरी लाइट्स का क्रिसमस ट्री डेकोरेट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप फेयरी लाइट्स की एक-एक लड़ी का गुच्छा बना लें और ऊपर बांध दें। इसके बाद नीचे की ओर किसी गोल गद्दे की मदद से फेरी लाइट को उसपर चिपका दें। यह आपके घर में बहुत खूबसूरत लगेगा। 
christmas decorations ideas

2. वॉल डेकोरेशन : आप ग्रीन प्लास्टिक ग्रास की मदद से भी क्रिसमस डेकोरेशन कर सकते हैं। यह डेकोरेशन बहुत आसान और क्विक है। आपको इस तरह की प्लास्टिक ग्रास ऑनलाइन, बेकरी शॉप या किसी स्टेशनरी शॉप पर मिल जाएगी। फेयरी लाइट्स और अन्य डेकोरेशन आइटम के साथ आप इसे खास बना सकते हैं। 
christmas decorations ideas

3. सीढ़ी से डेकोरेशन : आप इस तरह की सीढ़ी से भी क्रिसमस डेकोरेशन कर सकते हैं। यह बहुत क्रिएटिव और यूनिक तरीका है। आप क्रिसमस डेकोरेशन आइटम की मदद से सीढ़ी को सुंदर तरीके से सजा भी सकते हैं। साथ ही फेयरी लाइट्स की मदद से आपकी सीढ़ी और भी खास दिखेगी। 
christmas decorations ideas

4. छाते का क्रिसमस ट्री : यह भी बहुत कमाल का आईडिया है। आप घर में पड़ी पुरानी छतरियों की मदद से क्रिसमस ट्री बना सकते हैं। साथ ही आप अपने दोस्त या रिश्तेदारों की भी पुरानी छतरियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सुंदर क्रिसमस डेकोरेशन की मदद से आप इन छातों को खूबसूरत तरीकों से सजा सकते हैं।