सम्बंधित जानकारी
- क्या आपका बच्चा भी हो रहा है चिड़चिड़ेपन का शिकार तो बच्चे के शरीर में हो सकती है ये कमी
- Essay on Jawaharlal Nehru : पंडित जवाहरलाल नेहरू पर 600 शब्दों में हिन्दी निबंध
- बाल दिवस का मस्त चुटकुला: मोबाइल युग के बच्चों को ये बातें जानना बहुत जरूरी है
- Children's Day Poem : बचपन के खूबसूरत पलों के नाम, पढ़िए ये स्वरचित कविता
- पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 लाइन
Childrens Day 2024: क्यों मनाते हैं हर साल 14 नवंबर को 'बाल दिवस'
Highlights
- 14 नवंबर को बाल दिवस क्यों मनाया जाता है?
- पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन परिचय।
- पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती आज।
Jawaharlal Nehru Birth Anniversary 14 नवंबर को क्या होता है? : भारतभर में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है और इस मनाने का खास मकसद चाचा नेहरू के प्रिय बच्चों की खुशियां, उनके अधिकार तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूकता फैलाना है। पंडित नेहरू का मानना था कि बच्चों की विकास मतलब देश का विकास है। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर यह दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
नेहरू जी बच्चों को देश का भविष्य मानते थे। अत: बच्चों के अधिकार और उनकी शिक्षा प्रणाली को लेकर समर्थक रहे पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के भविष्य और उनकी भलाई को लेकर हमेशा सजग रहते थे। वे कहते थे बच्चे समाज की नींव हैं, अत: बच्चे देश का भविष्य होने के कारण उनकी भलाई का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्हें बच्चों से बहुत लगाव था, इसी कारण यह दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू की याद में मनाया जाता है।
ALSO READ: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 लाइन
14 नवंबर को क्या होता है : पंडित नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में इलाहाबाद में हुआ था। इसीलिए हर साल 14 नवंबर को पूरे भारत में बाल दिवस मनाया जाता है। बता दें कि इससे पहले भारत में बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था और इसी दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व बाल दिवस मनाया जाता है।
हालांकि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने के लिए संसद में एक प्रस्ताव पारित किया गया था तथा 27 मई 1964 में जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद से, उनकी जयंती पर ही 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है।
बाल दिवस कैसे मनाते हैं : भारत अपने राष्ट्रीय स्तर पर बाल दिवस को सेलिब्रेट करता है। इस दिन स्कूलों में बाल दिवस मनाया जाता है, नेहरू जी पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करके बच्चों भेंट, उपहार और ढेर सारा प्यार देकर इस दिन को मनाया जाता है। नेहरू जी जितना अधिक बच्चों को पसंद करते थे, उससे ज्यादा बच्चे उन्हे प्यार से 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे।
अत: बाल दिवस हमें सभी बच्चों के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाता है। साथ ही यह दिन हमें बच्चों के लिए एक बेहतर समाज बनाने तथा बचपन से देशप्रेम की भावना को उनमें मन में उतारने के लिए प्रेरित करता है। देश के सभी बच्चों को एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करना भी इस दिन का मुख्य उद्देश्य है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
