सम्बंधित जानकारी
- Essay on Jawaharlal Nehru : पंडित जवाहरलाल नेहरू पर 600 शब्दों में हिन्दी निबंध
- बाल दिवस का मस्त चुटकुला: मोबाइल युग के बच्चों को ये बातें जानना बहुत जरूरी है
- National Unity Day : 31 अक्टूबर को नेशनल यूनिटी डे, जानें 10 खास बातें
- Jayaprakash Narayan: लोकनायक जयप्रकाश नारायण के बारे में 5 अनसुनी बातें
- बाल गीत : श्रम के अखाड़े
पंडित जवाहरलाल नेहरू पर रोचक बातें
पं. नेहरू के बारे में 10 लाइन
Nehru Birth Anniversary 2024 : हर साल 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनका जन्म 14 नवंबर को हुआ था। जब नेहरू जी भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने, तब वे लगभग 58 वर्ष के थे और करीबन 17 साल तक उस पद पर रहे।
भारत अपने राष्ट्रीय स्तर पर बाल दिवस मनाता है। इस दिन स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है तथा बच्चों को ढेर सारा प्यार और भेंट/ उपहार देकर यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य नेहरू जी के प्रिय बच्चों को खुशियां देना और पंडित जवाहरलाल नेहरू के प्रति अपना प्यार जताने तथा उनके खास कार्यों को याद करना है।
Highlights
- 14 नवंबर को कौन सा त्यौहार है?
- 14 नवंबर कौन सा राष्ट्रीय दिवस है?
- बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य क्या है?
आइए जानते हैं जवाहरलाल नेहरू पर 10 लाइन्स...
1. पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री थे।
2. नेहरू जी का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद (भारत) में हुआ था।
3. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में पं. जवाहरलाल नेहरू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 'पूर्ण स्वराज' अर्थात् 'पूर्ण स्वतंत्रता' स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनके द्वारा दिया गया एक महत्वपूर्ण नारा था।
4. भारत के संविधान निर्माण में भी नेहरू जी का अहम योगदान माना जाता है।
5. उन्होंने गांधीजी के संगठन में भी एक प्रमुख योगदान दिया।
6. वे शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी विकास के पक्षधर थे।
7. पंडित जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु 27 मई 1964 को हुई थी।
8. भारत ने नेहरू जी के नेतृत्व में आधुनिक राष्ट्र की पहचान बनाई।
9. बच्चों के बीच काफी मशहूर होने के कारण ही बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे।
10. पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
