1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. चंद्रयान-3
  4. chandrayan 3 : isro scientist in tirumala temple

Chandrayaan 3 : प्रक्षेपण से पहले तिरुमला मंदिर पहुंचे इसरो के वैज्ञानिक

chandrayan 3
Chandrayaan 3 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण से पहले गुरुवार की सुबह तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। देश के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन के तहत चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा।
 
मंदिर पहुंचे वैज्ञानिक दल में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे। वे अपने साथ चंद्रयान-3 का छोटा मॉडल भी लाए थे। वैज्ञानिकों के मंदिर पहुंचने की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। पूजा-अर्चना के बाद वैज्ञानिकों ने कहा कि चंद्रयान-3 लॉन्च किया जाएगा।
 
तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के एक अधिकारी ने भी उनके मंदिर पहुंचने की पुष्टि की है। टीटीडी के एक अधिकारी ने कहा, 'जी हां, इसरो का दल तिरुमला आया लेकिन हमारी जनसंपर्क शाखा ने उनके दौरे को ‘कवर’ नहीं किया।'
 
उल्लेखनीय है कि इसरो चंद्रयान के तीसरे मिशन को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को दोपहर बाद 2:35 बजे लॉन्च करेगा। इससे पहले इसरो ने 2 मिशनों- चंद्रयान-1 और चंद्रयान-2 को लांच किया था, लेकिन ये दोनों सतह पर लैंड नहीं हो सके थे। 
 
अगर यह मिशन सफल होता है तो भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर सॉफ्‍ट लैंडिंग कर चुके हैं। 
 
अगला लेख
उफान पर यमुना, मेट्रो स्टेशन बंद, पानी में डूबी दिल्ली (Live Updates)