• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi floods : yamuna water enter in city traffic advisory
Written By
Last Modified: गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (10:09 IST)

दिल्ली में बाढ़ से हाहाकार, जानिए कौन से रास्ते बंद, किन रास्तों का करें इस्तेमाल?

delhi rain
Delhi Floods : हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया। गुरुवार की सुबह 7 बजे तक यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया है। कुछ रास्तों को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। जिन इलाकों में पानी भर गया है वहां के स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
रिंग रोड, निगम बोध घाट, यमुना बाजार, मोनेस्ट्री मार्केट और भैरें मार्ग सहित कई सड़कों पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। राजघाट, वजिराबाद वाटर ट्रीटमेंंट प्लांट में भरा पानी। इसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
 
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक यमुना का जलस्तर और बढ़ने से बाहरी रिंग रोड में वजीराबाद से विकास मार्ग और महात्मा गांधी रोड पर कालीघाट से दिल्ली सचिवालय के बीच यातायात बाधित हो सकता है।
 
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, महात्मा गांधी मार्ग, काली मंदिर, दिल्ली सचिवालय और आउटर रिंग रोड (वज़ीराबाद और चंदगी राम अखाड़ा के बीच) यातायात प्रभावित रहेगा। निगम बोध घाट पूरा भर गया है और रिंग रोड पर पानी आना शुरू हो गया है। कश्मीरी गेट ISBT से ITO जाने वाले रिंग रोड को यातायात के लिए बंद किया गया है। सिर्फ एक तरफ का रूट आवागमन के लिए खोला गया है।
 
अगर ये रास्ते बंद होते हैं तो उत्तरी दिल्ली से दक्षिणी दिल्ली जाने के लिए बाहरी रिंग रोड, वजीराबाद पुल, यमुना बंधा मार्ग, पुस्ता रोड और विकास मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है। बाहरी रिंग रोड, अरिंहत मार्ग, एमजी मार्ग होते हुए भी विकास मार्ग पहुंचा जा सकता है।
 
पूर्वी दिल्ली से पश्चिमी दिल्ली जाने के लिए पंजाबी बाग चौक से महात्मा गांधी मार्ग, अरिहंत मार्ग, बाहरी रिंग रोड होते हुए वजीराबाद पुल के रास्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है। रानी झांसी रोड से आईएसबीटी जाने वाले व्यावसायिक वाहनों को वीर बंदा बैरागी मार्ग से न्यू रोहतक रोड पर भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें
पति ने बगैर पूछे सब्जी में डाले 2 टमाटर, गुस्से में पत्नी ने छोड़ा घर