1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. करियर विकल्प
Written By ND

पब्लिक रिलेशन में संभावनाएँ

पब्लिक रिलेशन संभावनाएँ पीआरओ
ND
ऐसे कई क्षेत्र हैं जिनमें पब्लिक रिलेशन ऑफिसर की सेवाओं की आवश्यकता होती है। इससे यह करियर बहुत ही दिलचस्प बन गया है। पब्लिक रिलेशन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण क्षेत्र निम्नानुसार हैं।

कॉर्पोरेट क्षेत्र
इस क्षेत्र में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर की मौजूदगी यह दर्शाती है कि यह क्षेत्र केवल पैसा बनाने तक ही सीमित नहीं है। यहाँ पब्लिक रिलेशन अधिकारी का व्यवहार तथा कार्य जनता के प्रति मित्रवत तथा हितकारी प्रदर्शित किया जाता है।

सरकारी क्षेत्र
लगभग सभी सरकारी संगठनों में संपर्क अधिकारी, स्वागत अधिकारी, जनसंपर्क अधिकारी के रूप में पीआरओ की नियुक्ति होती है। इनका काम जनता को सरकारी योजनाओं तथा कार्य की जानकारी प्रदान कर संबंधित योजना से लोगों को मिलने वाले लाभों को प्रचारित करना होता है।
सार्वजनिक क्षेत्र
  इनका उद्देश्य नीति-निर्धारकों और आम आदमी को यह बताना तथा साबित करना होता है कि जनता के पैसों का सदुपयोग हो रहा है तथा उन्हें सही जगह, सही काम के लिए खर्च किया जा रहा है।      


प्रेशर ग्रुप्स
संभवतया पीआरओ के काम करने की दृष्टि से यह सबसे ज्यादा मुश्किल क्षेत्र है, लेकिन इस क्षेत्र में कार्य करने वालों की संतुष्टि का स्तर भी सबसे ज्यादा होता है। वह उन समूहों, समाज या संगठनों से संबंधित होता है जिन्हें किसी न किसी रूप में समाज का स्तर ऊपर उठाने के लिए बनाया जाता है।

भारत में यह अपेक्षाकृत नया क्षेत्र है जिसमें कार्य के प्रति समर्पण तथा गहन ज्ञान की आवश्यकता होती है। बालश्रम, महिलाओं के मामले, पर्यावरण तथा राजनीतिक आदर्श इस तरह के क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों के पीआरओ सार्वजनिक कार्यक्रमों, पैसा उगाह कर, चैरिटी शो के माध्यम से जनजागरण छेड़ते हैं ताकि लोग बदलाव के लिए प्रेरित हो सकें तथा बदले में नीति-निर्धारकों को सहमत करने में मदद कर सकें।

उत्पाद क्षेत्र
इसके अंतर्गत किसी उत्पाद को लांच करने से पूर्व उसकी अच्छी छवि स्थापित करने का काम किया जाता है ताकि ग्राहक, रिटेलर्स और वितरक उससे सम्मोहित होकर उसे अपना सकें।

सार्वजनिक हस्ती
पब्लिक रिलेशंस अधिकारियों के तमाम कार्यक्षेत्र में संभवतः यह सबसे ज्यादा आकर्षक तथा ग्लैमरस क्षेत्र है, क्योंकि इनका संबंध ख्याति प्राप्त लोगों यथा राजनेताओं, खिलाड़ियों, संगीतकारों, अभिनेताओं, अभिनेत्रियों, लेखकों आदि से जुड़ा होता है।

सार्वजनिक क्षेत्र
इनका उद्देश्य नीति-निर्धारकों और आम आदमी को यह बताना तथा साबित करना होता है कि जनता के पैसों का सदुपयोग हो रहा है तथा उन्हें सही जगह, सही काम के लिए खर्च किया जा रहा है।

स्त्रोत : नईदुनिया अवसर
लेखक के बारे में
ND