1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. मनपसंद करियर

मेकअप आर्टिस्ट्री में करियर

करियर
WD
WD
आज ऑफिस के अंदर समय से बंधकर कोई काम नहीं करना चाहता। जाहिर है, यदि रोज सिर्फ चंद घंटे अपरी रुचि का कार्य करके आप अपने मासिक वेतन से अधिक कमाने की क्षमता रखते हैं तो इससे अच्छा और क्या होगा? करेक्टर मेकअप अथवा पीरियड जैसी विशेष विधियों के लिए आप अपनी रुचि के अनुसार विशेष मेकअप कोर्स का चयन कर सकते हैं।

आप मेरी के तथा एवन जैसी कंपनियों के साथ भी मेकअप कोर्स सीख सकते हैं जो अपने साथ-साथ मेकअप आर्टिस्ट की सफलता व विकास पर पूरा ध्यान देती हैं। शुरुआती दौर में इस कोर्स के बाद आप 60 हजार से एक लाख रुपए और अनुभव के बाद आप तीन लाख से पाँच लाख रुपए सालाना कमा सकते हैं।

युवाओं में बढ़ता क्रेज

क्या आप अपने प्रियजनों को जब-तब मेकअप से संबंधित सुझाव देते रहते हैं? क्या आप बदलते चलन और फैशन के अनुरूप मेकअप का तरीका भी बदलते हैं? यदि हाँ तो अपनी इस रुचि या शौक को दबाएँ नहीं और जुड़िए 'मेकअप आर्टिस्टी' की क्रांति से। रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति के साथ-साथ आपको शुरुआत में शायद कई घंटों तक स्टूडियो में काम करना पड़े। पर प्रतिदिन नए-नए प्रयोग कर अपनी रुचि को इस क्षेत्र में बढ़ाने का प्रयत्न करें।

कई बड़े-बड़े समारोहों के दौरान मेकअप आर्टिस्ट को समय सीमा में काम करते हुए मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ता है पर यदि आपकी इच्छाशक्ति मजबूत है तो आपकी रुचि सकारात्मक रूप से बढ़ेगी। अनुभव के बाद यदि आप किसी प्रख्यात ब्यूटी पार्लर,कॉस्मेटिक कंपनी, एडवरटाइजिंग एजेंसी, फिल्म प्रोडक्शन कंपनी, मैगजीन या फैशन डिजाइनर के साथ जुड़ जाते हैं फिर तो सफलता और शोहरत के नए आयाम आपके लिए खुल जाएंगे।

ND
ND
मेकअप विभाग

किसी भी मेकअप विभाग में आमतौर पर चार प्रकार के लोग नियुक्त किए जाते हैं:

की मेकअप आर्टिस्ट ( मेकअप विभाग के प्रभारी या इंचार्ज)

मेकअप आर्टिस्ट (मेकअप मैन )

मेकअप असिस्टेंट ( सहायक)

मेकअप इफैक्ट आर्टिस्ट (प्रोस्थेटिक्स, लेटेक्स और एनिमैट्रानिक्स के माध्यम से स्पेशल इफैक्ट देने वाले आर्टिस्ट) प्रोफेशनल स्तर पर मेकअप आर्टिस्ट बनाने के लिए कॉस्मेटोलॉजी स्कूल एक अहम चरण होता है। हालाँकि यह अनिवार्य नहीं है पर आपको अपना करियर मजबूत बनाने के लिए इससे एक शैक्षणिक ठप्पा मिल सकता है।

यहाँ आपको कॉस्मेटिक से लेकर कलर थ्योरी तक हर चीज के बारे में पढ़ाया जाता है। एक बार कोर्स पूरा करते ही यदि आप किसी फिल्म कंपनी, थिएटर, फैशन हाउस आदि से जुड़ गए तो बस हो गए वारे-न्यारे।