- खबर-संसार
» - करियर
» - मनपसंद करियर
बन जाओं आवाज के जादूगर
आजकल एनिमेशन की दुनिया में बड़े बदलाव आ रहे हैं और कई ओवरसीज कंपनियाँ एनिमेशन के लिए भारत का मुँह देख रही हैं क्योंकि यहाँ कम कीमत में अच्छी गुणवत्ता का काम उन्हें मिल रहा है। बड़े शहरों में एनिमेशन फिल्मों में पात्रों के संवादों के लिए आवाज देने का काम पार्ट टाइम व्यवसाय बनता जा रहा है। अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े लोग एनिमेशन कंपनी की 'वॉइस बैंक' सूची में दर्ज हैं। जिन्हें थियेटर करने का शौक है वे भी इस काम को आसानी से कर सकते हैं। एक बार आपको यह काम मिल जाता है तो आपको किसी भी एनिमेशन में संवाद देने के लिए बुलाया जा सकता है। एनिमेशन के 300 एपिसोड बना चुके यूटीवी सॉफ्टवेयर कम्यूनिकेशन के चीफ एक्सीक्यूटिव ऑफिसर रॉनी स्क्रूवाला के अनुसार- 'आवाज उधार देना अब एक बड़ा पार्ट टाइम प्रोफेशन बन गया है क्योंकि एक ओर तो यह आपके भीतर की सृजनात्मक माँग को शांत करता है तो दूसरी ओर आर्थिक रूप से आपकी मदद करता है। लोग हमारे पास आते हैं और हम उनकी आवाज भविष्य के लिए रिकार्ड करके रख लेते हैं। जब हम एनिमेशन पर काम करते हैं तो वॉइस बैंक टटोलते हैं और उन्हें पात्रों के साथ मिलाते हैं। एक 30 मिनट के एपिसोड के लिए हम 500 से 5,000 रु. तक दे देते हैं। अभी भारत में यह पूर्णकालिक पेशे के रूप में स्थापित नहीं हुआ है लेकिन हम ओवरसीज कंपनियों के लिए अधिक से अधिक एनिमेशन बना रहे हैं। इसलिए अच्छी आवाजों की माँग अचानक बढ़ी है।'इंटरनेट पर भी आवाज रिकार्ड करने के साधन उपलब्ध हैं इसके माध्यम से आवाज रिकार्ड करके वॉइस बैंक तक पहुँचाई जा सकती है। यदि आप भी अपनी आवाज उधार देना चाहते हैं तो आपके लिए निम्नलिखित पते बहुत उपयोगी सिद्ध होंगे-यूटीवी सॉफ्टवेयर कम्यूनिकेशन लिमिटेड परिजात हाउस, 1076, डॉ. ई मोजेस रोड, वर्ली मुंबई-400018 फोन- (022) 2490 5353क्रेस्ट एनिमेशन स्टूडियो लिमिटेडक्रेस्ट हाउस, प्लॉट 250 बी, हिंद साइकल रोड, मुंबई-400025फोन- (022) 2496 1459टून्ज एनिमेशन इंडिया प्रायवेट लिमिटेड731-739
नीला टेक्नोपार्क केम्पस, तिरुवनंतपुरम, केरल-695 581फोन- (0471) 2700 929, 2700 928टून्ज एनिमेशन इंडिया प्रायवेट लिमिटेडगणेश बिल्डिंगसूट नं. 11 फर्स्ट फ्लोर, एल जे रोड, सीतादेवी मंदिर के सामने, माहिम वेस्ट, मुंबई-400016फोन-(022) 2447 5544