भारत हमेशा से ही गारमेंट व्यवसाय में अग्रणी रहा है और इसलिए यहाँ फैशन इंडस्ट्री में अपार संभावनाएँ हैं।
आज की फैशन इंडस्ट्री इतना विकास कर चुकी है कि इसका कार्यक्षेत्र बहुत बड़ा हो चुका है। इस इंडस्ट्री में अब जिन क्षेत्रों में आप करियर बना सकते हैं, वे हैं- डिजाइन, कंसेप्ट मैनेजमेन्ट, डिजाइन प्रोडक्शन मैनेजमेन्ट, क्वालिटी कंट्रोल, फैब्रिक डिजाइन, प्रिंटिंग, फैशन एक्सेसरी डिजाइन, फैशन मरकेन्डाइजिंग, टेक्सटाइल डिजाइन, कलर मिक्सिंग, मार्केटिंग आदि।
कपड़ों की डिजाइनिंग, उत्पादन, और फैशन बाजार पर शोध फैशन इंडस्ट्री के कुछ प्रमुख कार्यक्षेत्र हैं। इस इंडस्ट्री में सबसे महत्वपूर्ण है, डिजाइन का नया और बाजार के अनुरूप होना।
फैशन डिजाइनिंग में विशेषज्ञता के लिए उपलब्ध क्षेत्र हैं-फुटवेअर, ज्वेलरी डिजाइनिंग और लगेज डिजाइनिंग। भारत में बहुत से ऐसे संस्थान हैं जो इस क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करते हैं। साथ ही विदेश में भी फैशन डिजाइनिंग के कोर्स उपलबध हैं।
योग्यता- स्नातक कोर्स के लिए 10+2 में 50 प्रतिशत होना अनिवार्य है।
इस क्षेत्र में अच्छे फैशन हाउस के साथ नौकरी मिलने की संभावनाएँ है साथ ही आप अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं।