1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. मनपसंद करियर

टी-टेस्‍टर का स्‍वादिष्‍ट करियर

जहाँ काम में स्‍वाद है...

करियर टी टेस्‍टर
WDWD
-नूपुर दीक्षित
एक जमाना था जब अच्‍छा करियर बनाने के इच्‍छुक लोग सारा दिन पढ़ाई में व्‍यस्‍त रहते थे। लेकिन आप लोग बहुत खुशकिस्‍मत हैं क्‍योंकि आज करियर निर्माण में विशेषज्ञता का महत्‍व कागजी डिग्री से ज्‍यादा है।

मनपसंद करियर बनाने की इच्‍छा है, तो पहले अपनी पसंद नापसंद पर गौर करें, हो सकता है कि खाने-पीने के मामले में आपकी पसंद आपके लिए करियर का कोई नया दरवाजा खोल दे।

पसंद और नापसंद और जायके से जुड़ा ऐसा ही एक स्‍वादिष्‍ट करियर है-टी टेस्‍टर का।

चायपत्‍ती बनाने वाली कंपनियाँ आकर्षक वेतनमान पर अपनी कंपनी में टी- टेस्‍टर को नियुक्‍त करती हैं।

चाय एक ऐसा उत्‍पाद है जो बागानों से सीधे खुले बाजार में नहीं बेचा जाता है।टी-टेस्‍टर, चाय पीकर उसके स्‍वाद के आधार पर उसकी गुणवत्‍ता का मूल्‍यांकन करता है। इसी के आधार पर चाय के मूल्‍य निर्धारित किये जाते हैं।

चाय कंपनियाँ टी-टेस्‍टर के सुझावों के आधार पर अलग-अलग स्‍वाद की चाय बाजार में उतारती हैं। चाय की ब्राँडिंग में भी टी-टेस्‍टर की भूमिका बहुत महत्‍वपूर्ण होती है।

टी-टेस्‍टर का काम चाय पीने की तरह आसान भी नहीं है। टी-टेस्‍टर बनने से पूर्व प्रशिक्षण प्राप्‍त करना होता है। इस तरह के प्रशिक्षण संस्‍थान पश्चिम बंगाल और असम राज्‍यों में हैं क्‍योंकि चाय की खेती और व्‍यापार वहाँ पर ही होता है।

प्रमुख संस्‍थान
दार्जीलिंग टी रिसर्च सेंटर, कुर्सियांग, दार्जिलिंग-734203
दीपरास इंस्‍टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्‍टडीज, एफ ई 477, साल्‍टलेक सिटी कोलकाता
दार्जीलिंग टी रिसर्च एंड मैनेजमेंट एसोसिएशन कदमताल।