1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. मनपसंद करियर
Written By WD

एनडीए प्रवेश परीक्षा कब?

करियर
-जयंतीलाल भंडार
WDWD
पत्राचार माध्यम से एमबीए की डिग्री कराने वाले प्रमुख संस्थानों की जानकारी प्रदान करें।

रंजीता उपाध्याय, देपालपुर (इंदौर)

पत्राचार माध्यम से एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की डिग्री कराने वाले प्रमुख संस्थान हैं- इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली। सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, पुणे। आईआईएम, कोझीकोड। अन्नामलाई विश्वविद्यालय, तमिलनाडु।

मैं एनडीए प्रवेश परीक्षा देना चाहता हूँ। कृपया बताएँ कि इस परीक्षा का विज्ञापन कब जारी किया जाता है?

-कमल बासोदिया, आलीराजपुर (झाबुआ)

एनडीए प्रवेश परीक्षा संघ लोकसेवा आयोग द्वारा प्रतिवर्ष दो बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के लिए विज्ञापन रोजगार समाचार, रोजगार और निर्माण तथा देश के प्रमुख समाचार-पत्रों में मार्च-अप्रैल और अक्टूबर-नवंबर में जारी किए जाते हैं।

ऑटो एक्सलेंस का कोर्स कहाँ से किया जा सकता है?

-अमोल भाटी, नागदा (उज्जैन)

दसवीं के उपरांत ऑटो एक्सलेंस का दो वर्षीय पाठ्यक्रम आईटीआई, इंदौर में उपलब्ध है।

मैं सेरीकल्चर (रेशम उत्पादन) का कोर्स करना चाहता हूँ। कृपया मार्गदर्शन दें।

- धर्मेंद्रसिंह खत्री, पलारी (रायपुर)

-क्षितिज वर्मा, लिम्बोदी (इंदौर)

सेरीकल्चर अर्थात रेशम उद्योग से जुड़ने के लिए इसके उत्पादन संबंधी सेरीकल्चर पाठ्यक्रम चलाने वाले संस्थानों की संख्या फिलहाल देश में भले ही कम हो, लेकिन इस क्षेत्र से जुड़े स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रम जरूर उपलब्ध हैं। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो रेशम उद्योग के स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए छात्र का जीव विज्ञान विषय से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना आवश्यक है। यह पाठ्यक्रम इन संस्थानों में उपलब्ध हैं- आचार्य नरेन्द्रदेव कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, दिल्ली। बेंगलुरू विश्वविद्यालय, बेंगलुरू।
लेखक के बारे में
WD