1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. गुरु-मंत्र
Written By WD

कंपनी देखती है साइट पर आपका प्रोफाइल

नेट पर तय होती नौकरी और प्रमोशन

करियर
ND
ND
आज के एम्‍बीशि‍यस यूथ के लि‍ए उनकी सबसे महत्‍वपूर्ण चिंता है उनका करि‍यर। वो एक अच्‍छी नौकरी पाने के लि‍ए हर जगह हाथ पैर मारते हैं। इसके लि‍ए उन्‍हें इंटरनेट से अच्‍छा जरि‍या कहीं नजर नहीं आता।

आजकल लोग अपनी करि‍यर से जुड़ी जानकारी धड़ल्‍ले से नेट पर डाल रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी वो कई बार ऐसी बाते कह जाते हैं जो अगर उनके वर्तमान एम्‍प्‍लोयर या पोटेंशि‍यल एम्‍प्‍लोयर देख लें तो उनके लि‍ए मुश्कि‍ल खड़ी हो सकती हैं। आजकल कंपनि‍याँ सोशल नेटवर्किंग साइट्स से भी अपने कर्मचारि‍यों की योग्‍यता के मापदंड तय कर रही हैं।

अपने करि‍यर के लि‍ए फ्रि‍क्रमंद लोगों को करि‍यर काउंसलर्स ने ये चेतावनी दी है कि‍ वे अपने बारे में जो भी जानकारी ऑनलाइन करते हैं उसमें सतर्कता बरतें क्‍योंकि‍ हो सकता है कि‍ आपकी करि‍यर संबंधी ऑनलाइन गपशप या जानकारी आपके एम्‍प्‍लोयर की नजर में हो।

फेसबुक, ट्वि‍टर, यूट्यूब, ब्‍लॉग और अन्‍य ऑनलाइन फेसि‍लि‍टीज आपको नौकरी खोजने या प्रमोशन के अवसर उपलब्‍ध कराती हैं लेकि‍न ये सोशल नेटवर्किंग साइट्स आपकी नौकरी ढूँढने या प्रमोशन की कोशि‍शों पर पानी भी फेर सकती हैं। अगर एम्‍प्‍लोयर नौकरी या प्रमोशन देने के बारे में बहुत सोच-समझकर वि‍चार करते हैं तो आपकी ऑनलाइन जानकारी बहुत महत्‍वपूर्ण हो जाती है।

एक पब्‍लि‍क रि‍लेशन फर्म की मालि‍क वेकारि‍नो कहती हैं कि‍ 'सोशल मीडि‍या द्वारा आप बार-बार आने वाले मेल्स से परेशान और बोर हो सकते हैं। मेरे फेसबुक फ्रेंड्स मुझे अपनी आँत के ऑपरेशन, अपने मरे हुए कुत्ते, अपने पक चुके दाँतों से लेकर अपने तलाक, शराब पीने की समस्‍या, मानसि‍क संत्रास आदि‍ के बारे में तक बताते हैं। जो वाकई बेहद बोर कर देने वाला अनुभव है।'

जरा सोचि‍ए कि‍ जब ऐसी ऑनालाइन गपशप आपके दोस्‍तों को परेशान कर सकती है तो इसका आपके संभावि‍त एम्‍प्‍लोयर पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा।

करि‍यर वि‍शेषज्ञों का मानना है कि‍ अपने बारे में डाली गई ऑनलाइन सामग्री का आपकी नौकरी के लि‍ए उम्‍मीदवारी पर गलत असर पड़ता है भले ही उसका आपके काम से कोई लेना-देना हो या ना हो। ऐसे लोगों को नौकरी देने से कंपनी को कानूनी खतरे भी हो सकते हैं।
लेखक के बारे में
WD