1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. New Kia Seltos 2026 Unveiled in India
Last Modified: बुधवार, 10 दिसंबर 2025 (20:00 IST)

Kia Seltos 2026 : कीमत से लेकर फीचर तक, क्या है नया, सिर्फ 25000 रुपए में

kia seltos
Kia Seltos 2026: Kia ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज SUV की सेकंड जनरेशन नई Kia Seltos 2026 को लॉन्च किया। नई Seltos, Kia के ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो भारत में पहली बार इस SUV के साथ पेश किया गया है और सुरक्षा और बेहतर क्वालिटी के लिए स्ट्रक्चरल सुधार लाता है। कंपनी नई Seltos की बुकिंग 11 दिसंबर की आधी रात से शुरू करेगी, जिसकी राशि 25,000 रुपए है। 
 
इस SUV की कीमतें 2 जनवरी को घोषित की जाएगी। ग्राहकों के लिए नए Seltos की डिलीवरी मिड जनवरी से शुरू होगी। सेकंड जनरेशन की Seltos की लंबाई अब 4,460mm और चौड़ाई 1,830mm है, जबकि व्हीलबेस 2,690mm है। इसके तीनों डायमेंशन में ग्रोथ हुई है। Kia का कहना है कि इससे SUV के सेगमेंट को सबसे लंबा फुटप्रिंट मिलता है और केबिन अधिक स्पेशियस हो जाता है। SUV को 10 मोनोटोन कलर्स में पेश किया जाएगा। इनमें दो नए शेड्स- Morning Haze और Magma Red भी शामिल हैं।
 
क्या डिजाइन में है बड़ा बदलाव
नई Seltos के केबिन को नए सिरे से डिजाइन किया गया है। इसमें Smoky Black और White डुअल-टोन इंटीरियर और लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ अधिक प्रीमियम लेआउट दिया गया है। इसमें एक खास फीचर है 30-इंच का ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एयर-कंडीशनिंग डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट स्क्रीन को एक साथ दिखाता है। 
 
SUV में डुअल-टोन लेदरेट-रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पावर लम्बर सपोर्ट और रिलैक्सेशन फंक्शन के साथ 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और ORVM सेटिंग्स के साथ सिंक्रोनाइज्ड इंटीग्रेटेड मेमोरी ड्राइवर सीट भी मिलती है। Seltos में सेगमेंट में पहली बार ऑटोमैटिक स्ट्रिमलाइन डोर हैंडल्स और हायर ट्रिम्स वेरिएंट्स में 18-इंच के क्रिस्टल-कट अलॉय व्हील्स के साथ नियॉन ब्रेक कैलीपर्स भी दिए गए हैं। 
 
इंजन में कोई बदलाव नहीं 
नई Seltos के इंजन विकल्प भी पहले जैसे ही हैं, जिनमें 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीज़ल इंजन शामिल हैं। इन्हें एमटी, आईएमटी, आईवीटी, डीसीटी और 6 एटी जैसी गियरबॉक्स चॉइस के साथ पेश किया गया है।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Amit Shah vs Rahul Gandhi : अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी बोले- मेरे सवालों के जवाब नहीं दिए