- मनोरंजन
» - बॉलीवुड
» - आने वाली फिल्म
- कृष 3 की कहानी
Krrish 3 Movie Preview | कृष 3 की कहानी
बैनर : फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शन्स निर्माता-निर्देशक : राकेश रोशनसंगीत : राजेश रोशन कलाकार : रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबेरॉय, कंगना रनोट, शौर्या चौहान रिलीज डेट : 1 नवंबर 2013
कृष 3 में ‘कोई मिल गया’ और ‘कृष’ की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। चूंकि यह इस सीरिज का तीसरा भाग है इसलिए इसे कृष 3 का नाम दिया गया है।
खतरनाक सिद्धार्थ आर्य को परास्त कर और अपने पिता रोहित को वापस लाने के बाद कृष लगातार शैतानों से लड़ता रहता है और कई जिंदगियां बचाता है।
कृष अब सभी का पसंदीदा सुपरहीरो बन गया है।
अपनी पत्नी प्रिया के साथ कृष खुशियों से भरा वैवाहिक जीवन का लुत्फ उठा रहा है। रोहित अपने ज्ञान का उपयोग समाज की भलाई में करता है।
दुनिया के एक कोने में खतरनाक शक्ति अपने काम में जुटी हुई है जिससे सभी अंजान हैं। काल, जीनियस है, लेकिन उसकी सोच विध्वंसकारी और नकारात्मक है।
वह अपनी शक्तियों का दुरोपयोग कर विध्वंस, मौत और डर फैलाने में करना चाहता है। उसने इस काम के लिए अपनी एक आर्मी भी बना रखी है जो बहुत खतरनाक है।