1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आने वाली फिल्म
  4. Tu Jhoothi Main Makkaar story synopsis release date cast

तू झूठी मैं मक्कार : मूवी प्रिव्यू | Tu Jhoothi Main Makkaar story synopsis release date cast

Tu Jhoothi Main Makkaar
लव रंजन युवाओं की पसंद के अनुरूप प्रेम कहानियों पर आधारित फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्में इसका उदाहरण हैं। अब वे रणबीर कपूर जैसे बड़े सितारे को लेकर 'तू झूठी मैं मक्कार' लेकर आए हैं जिसकी शूटिंग दिल्ली, मुंबई, स्पेन और मॉरीशस में हुई है। 
 
तू झूठी मैं मक्कार टाइटल से कहानी की थोड़ी झलक मिलती है। यह एक प्रेम कहानी है। पागलपन तब शुरू होता है जब रोमांटिक रिश्तों की दुनिया में एक 'खिलाड़ी' को एक ऐसी लड़की मिलती है जो एक योग्य प्रतिद्वंद्वी है। तू झूठी मैं मक्कार एक ऐसी फिल्म है जो मानती है कि प्यार दिमाग की लड़ाई है। प्यार का खेल शुरू करते हैं।
 
फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं, जो युवाओं ने पसंद किए हैं। देखने वाली यह बात है कि क्या फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाएगी। 
 
  • निर्माता : लव रंजन, अंकुर गर्ग, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार
  • निर्देशक : लव रंजन 
  • गीतकार : अमिताभ भट्टाचार्य
  • संगीत : प्रीतम
  • कलाकार: रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, डिम्पल कपाड़िया, अनुभव सिंह बस्सी, बोनी कपूर 
  • रिलीज डेट : 8 मार्च 2023