1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. आलेख
  4. Bholaa tu jhoothi main makkar and 11 more films will be relase in march 2023

मार्च में रिलीज होने वाली फिल्में: अजय देवगन की भोला और रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार से उम्मीद

list of movies releasing in march
मार्च के महीने में स्कूलों में परीक्षाओं का दौर शुरू हो जाता है। बच्चों की वजह से उनके पैरेंट्स भी फिल्मों से दूरी बना लेते हैं। ऐसे में बड़ी फिल्मों के निर्माता अपनी फिल्मों को मार्च महीने में रिलीज करने से बचते हैं। वैसे तो मार्च में अब तक 11 फिल्मों को रिलीज करने का ऐलान हुआ है, लेकिन अजय देवगन की भोला और रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार ही ऐसी फिल्में हैं जिनसे बॉक्स ऑफिस ने उम्मीद लगा रखी है। 
 
  • 3 मार्च : गुलमोहर (डिज्नी प्लस हॉटस्टार), इनकार, गज़नवी
3 मार्च वाले शुक्रवार को मनोज बाजपेयी और शर्मिला टैगोर अभिनीत मूवी डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर रिलीज हो रही हैं। जहां तक सिनेमाघरों का सवाल है तो इनकार और गज़नवी को रिलीज करने का ऐलान हुआ है। इन दोनों फिल्मों से कोई उम्मीद नहीं है। 
 
  • 8 मार्च : तू झूठी मैं मक्कार
रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' को 8 मार्च बुधवार को रिलीज किया जा रहा है। संभवत: यह फिल्म 7 मार्च को भी रिलीज हो सकती है। होली के कारण ऐसा किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गानों को यंगस्टर्स ने पसंद किया है जिससे माना जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत लेगी। लव रंजन युवाओं के लिए फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। प्यार का पंचनामा (एक और दो) तथा सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी हिट फिल्में वे बना चुके हैं। पहली बार बड़े स्टार के साथ मूवी बना रहे हैं। इस फिल्म से बॉलीवुड को उम्मीद है। 
 
  • 10 मार्च : 65 (डब) 
10 मार्च वाले शुक्रवार को 65 नामक फिल्म को रिलीज किए जाने की घोषणा हुई है जो कि डब है। 
 
  • 17 मार्च : मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे, ज्विगाटो, शुभ निकाह, अंडरवर्ल्ड का कब्जा (डब), शज़म फ्यूरी ऑफ द गॉड्स (डब) 
17 मार्च वाले शुक्रवार को 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं। रानी मुकर्जी को लीड रोल में लेकर बनाई गई मूवी 'मिसेस चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' का ट्रेलर पसंद किया गया है, हालांकि सिनेमाघरों में फिल्म की चलने की उम्मीद कम ही है। वैसे ये एक अच्छी फिल्म हो सकती है। ज्विगाटो में कपिल शर्मा हैं और इसे नंदिता दास ने बनाया है। शुभ निकाह, अंडरवर्ल्ड का कब्जा (डब) और शज़म फ्यूरी ऑफ द गॉड्स (डब) जैसी फिल्मों को भी रिलीज किए जाने की घोषणा हुई है। 
 
  • 24 मार्च : बैड बॉय 
राजकुमार संतोषी ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाषि चक्रवर्ती को लेकर 'बैड बॉय बनाई है। इसमें हीरोइन अमरीन कुरैशी हैं। युवा कलाकारों को लेकर बनाई गई यह मूवी 24 मार्च को रिलीज होगी। 
 
  • 30 मार्च : भोला, दसरा (डब) 
मार्च महीने की सबसे बड़ी फिल्म 'भोला' मार्च के अंतिम शुक्रवार को रिलीज होगी। इसे अजय देवगन ने निर्देशित किया है। यह फिल्म 'कैथी' का रीमेक है। उम्मीद की जानी चाहिए कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। इसके साथ ही दसरा (डब) मूवी भी रिलीज होगी। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लिप किस करते दिखे रितिक रोशन, वायरल हो रहा वीडियो