1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan and saba azads liplock video goes viral

गर्लफ्रेंड सबा आजाद को लिप किस करते दिखे रितिक रोशन, वायरल हो रहा वीडियो

Hrithik Roshan
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सुजैन खान से तलाक के बाद रितिक का नाम एक्ट्रेस सबा आजाद संग जुड़ गया है। दोनों को अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते स्पॉट किया जाता है। हालांकि, अभी दोनों ने अपना रिश्ता पब्लिकली कबूल नहीं किया है। अब रितिक रोशन और सबा आजाद के एक प्राइवेट मोमेंट का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया है। 

 
वायरल हो रहे वीडियो में रितिक और सबा एक-दूसरे को लिप किस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनं एयरपोर्ट के बाहर कार में बैठे नजर आ रहे हैं। कार से उतरने से पहले रितिक सबा को लिप किस करते हैं। इसके बाद वह अपने स्टाफ के साथ एयरपोर्ट के अंदर चले जाते हैं।
 
बता दें कि रितिक रोशन का अपनी पत्नी सुजैन खान के साथ साल 2014 में तलाक हो चुका है। दोनों के दो बच्चे रेहान और रिदान भी है। अब रितिक और सबा आजाद की रोमांटिक केमिस्ट्री सुर्खियों में रहती हैं। भले ही दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं स्वीकारा हो लेकिन दोनों की शादी की खबरें अक्सर सामने आती रहती है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'किसी का भाई किसी की जान' का गाना 'बिल्ली बिल्ली' इस दिन होगा रिलीज, सलमान खान ने अनोखे अंदाज में की घोषणा