1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kareena kapoor look test phtos goes viral from 3 idiots

'3 इडियट्स' के लिए करीना कपूर के 5 लुक हुए थे डिसाइड, 14 साल बाद सामने आई तस्वीरें

kareena kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। करीना कपूर ने साल 2008 में रिलीज फिल्म '3 इडियट्स' में स्मार्ट और फनी 'पिया' का किरदार निभाया था। करीना कपूर ने इस फिल्म में एक मेडिकल स्टूडेंट का रोल प्ले किया था जिसे आमिर खान यानी रैंचो से प्यार हो जाता है। अब फिल्म रिलीज के करीब 14 साल बाद '3 इडियट्स' के लिए करीना कपूर के लुक टेस्ट की फोटोज सामने आई हैं। 

 
विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फोटोज शेयर की है। फिल्म के लिए करीना के 5 लुक डिसाइड किए गए थे। शेयर की गई फोटो में पहली तस्वीर में करीना को हरे रंग के कुर्ते में और बालों को पोनीटेल में बांधे हुए दिखाया गया है। 
 
दूसरी तस्वीर में करीना बैंगनी रंग की साड़ी और पतले चश्मे के साथ महाराष्ट्रियन लुक में दिखाई दे रही है। तीसरी तस्वीर में करीना एक कॉलेज स्टूडेंट के रूप में दिख रही हैं, उन्होंने गुलाबी रंग का टॉप, नीले रंग का दुपट्टा और कंधों पर एक बैग रखा हुआ है। 
 
चौथे लुक में करीना को गुलाबी और सफेद कुर्ती पहने बॉब कट में दिखाया गया है। पांचवी तस्वीर में करीना लाल रंग का हेलमेट पहने नारंगी रंग का टॉप पहने पिया के रूप में नजर आ रही है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 3 इडियट्स में पिया के लिए करीना कपूर खान का लुक टेस्ट।
 
बता दें कि फिल्म 3 इडियट्स साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और बोमन ईरानी मु्‍ख्य किरदार निभाया था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
2 दिन की शूटिंग शाहरुख खान पूरी कर लेते हैं 2 घंटे में, 'डंकी' निर्देशक राजकुमार हिरानी ने की तारीफ