सम्बंधित जानकारी
- बैन होंगे FB, Insta तो सबसे ज्यादा होगा फिल्म इंडस्ट्री पर असर
- बैन होंगे FB, Insta तो क्या होगा फिल्म स्टार्स का?
- युविका चौधरी को गिरफ्तार करने की मांग, कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी
- Happy Birthday Karan Johar: 365 दिनों में बदल गई करण जौहर की दुनिया
- जब करण जौहर ने अनुष्का शर्मा को बताया था 'देश की बहू', वायरल हो रहा वीडियो
युविका चौधरी होंगी गिरफ्तार? या माफी मांग कर बच जाएंगी?
युविका चौधरी ने सोचा भी नहीं होगा कि उनकी एक टिप्पणी इतना भूचाल ला देगी कि उन्हें जेल की हवा खानी पड़े सकती है। युविका अपने पति प्रिंस नरूला का वीडियो बना रही थी जो हेअरकट ले रहे थे। वीडियो बनाते-बनाते युविका के मुंह से जाति विशेष के खिलाफ एक टिप्पणी निकल गई। उन्होंने वीडियो भी पोस्ट कर दिया। शायद तब तक उन्हें पता नहीं था कि उनसे गलती हो गई है। लोगों ने जब वीडियो देखा तो भड़क गए। गिरफ्तारी की मांग होने लगी।
युविका के खिलाफ पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई जाती है तो संभवत: उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है। युविका के पास रास्ता यह है कि वे तुरंत माफी मांग लें। बड़े दिल वाले उन्हें माफ कर दें और इस तरह से वे जेल की हवा खाने से बच सकती हैं।
युविका को तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन से सबकी सीखना चाहिए। कुछ दिन पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने एक जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी जिस पर लोग भड़क गए थे और पुलिस में शिकायत भी की थी। बाद में मुनमुन ने माफी मांगी। युविका को भी यही रास्ता अपनाना चाहिए।
सेलिब्रिटीज को कोई भी पोस्ट सोशल मीडिया पर डालते समय ध्यान रखना चाहिए। सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसी चीज या बात नहीं करना चाहिए जिससे शर्मिंदगी का सामना करना पड़े।
