1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Yuvika Chauhary, Prince Narula, Arrest, Bigg Boss

युविका चौधरी को गिरफ्तार करने की मांग, कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी

युविका चौधरी
एक्ट्रेस युविका चौधरी को गिरफ्तार करने की मांग सोशल मीडिया पर हो रही है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक जाति के खिलाफ टिप्पणी की। उनकी इस टिप्पणी से कई लोग नाराज हो गए और उन्होंने विरोध शुरू कर ‍दिया। 
 
क्या है इस वीडियो में?
युविका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इस वीडियो में युविका के पति प्रिंस नरुला बाल कटवा रहे हैं। अचानक युविका वहां पहुंचती हैं और वीडियो बनाने लगती हैं। इस दौरान वे जाति विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करती हैं और इस वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया। ट्विटर पर #ArrestYuvikaChoudhary ट्रेंड होने लगा और कई लोग इस बारे में ‍कमेंट्स कर रहे हैं।


 
इस वजह से जानी जाती हैं युविका 
युविका टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम है। कुमकुम भाग्य, अस्तित्व एक प्रेम कहानी, नच बलिए और ‍बिग बॉस जैसे शो कर चुकी हैं। बिग बॉस शो के दौरान ही उनकी प्रिंस नरुला से मुलाकात हुई थी। दोनों में प्रेम हुआ और फिर शादी कर ली। 

 
मुनमुन दत्ता ने भी कुछ दिन पहले की थी अपमानजक टिप्पणी
कुछ दिन पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री मुनमुन दत्ता ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने एक जाति विशेष के खिलाफ टिप्पणी की थी जिस पर लोग भड़क गए थे और पुलिस में ‍शिकायत भी की थी। बाद में मुनमुन ने माफी मांगी।  
अगला लेख
Happy Birthday Karan Johar: 365 ‍दिनों में बदल गई करण जौहर की दुनिया