1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. who is aditi hundia ishan kishan girlfriend biography
Last Modified: गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 (13:50 IST)

कौन हैं अदिति हुंडिया? क्रिकेटर ईशान किशन की होनी वाली दुल्हन की पूरी प्रोफाइल

Aditi Hundia biography Hindi
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन इन दिनों मैदान पर अपने बल्ले से आग उगल रहे हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनकी पर्सनल लाइफ ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। काफी समय से ईशान का नाम जयपुर की खूबसूरत मॉडल अदिति हुंडिया के साथ जुड़ रहा है। 
 
हाल ही में ईशान के दादा अनुराग पांडे ने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि अदिति ही ईशान की गर्लफ्रेंड है और परिवार को उनके इस रिश्ते से कोई ऐतराज नहीं है। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं अदिति हुंडिया? 
 
अदिति हुंडिया राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। वह एक रईस बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। अदिति ने अपनी पढ़ाई जयपुर के इंडिया इंटरनेशनल स्कूल और सेंट जेवियर्स कॉलेज से पूरी की है।
 
अदिति मॉडलिंग की दुनिया में अच्छा खासा नाम कमा चुकी हैं। अदिति साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रही थीं। साल 2018 में उन्होंने मिस डीवा सुप्रानैशनल का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया। अदिति नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्सटेंट तक पहुंच चुकी हैं। 
 
अदिति हुंडिया अरमान मलिक के म्यूजिक वीडियो 'टूटे ख्वाब' में भी नजर आ चुकी हैं और कई बड़े फैशन ब्रांड्स का चेहरा हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 290K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
 
ईशान किशन और अदिति की पहली मुलाकात कुछ साल पहले हुई थी। अदिति को पहली बार सुर्खियों तब मिलीं, जब उन्हें आईपीएल 2019 के दौरान मुंबई इंडियंस को चीयर करते हुए देखा गया था। 
 
ये भी पढ़ें
ओटीटी पर रिलीज हुई कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे की 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी', नेटिजन्स ने लुटाया प्यार