गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salim khan health update salman khan father ventilator
Last Modified: गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 (11:08 IST)

सलीम खान हेल्थ अपडेट: सलमान खान के पिता की हालत स्थिर, आज हट सकता है वेंटिलेटर

Salim Khan Health Update
बॉलीवुड के दिग्गज पटकथा लेखक और सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान इस समय मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। माइनर ब्रेन हेमरेज के बाद बीते दिन उनकी डिजिटल सब्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी की गई है। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। 
 
डॉक्टरों के अनुसार, उन्हें आज वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया जा सकता है। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे ने सलीम खान का DSA प्रोसीजर किया। डॉ. जलील पारकर ने मीडिया को बताया, प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। वह स्थिर हैं और हमने उन्हें आईसीयू में वापस शिफ्ट कर दिया है। वेंटिलेटर का उपयोग केवल एहतियात के तौर पर किया गया ताकि उनकी स्थिति और न बिगड़े।
 
हेल्‍थ बुलेटिन देते हुए डॉ. जलिल पारकर ने बताया कि 90 साल के सलीम खान की हालत उतनी क्रिटिकल नहीं है, जितनी सोशल मीडिया पर बताई जा रही है। वह इलाज को रेस्‍पॉन्‍ड कर रहे हैं। बुधवार सुबह उनकी एक सर्जरी हुई थी, जो सक्‍सेसफुल रही। उन्‍हें एहतियातन वेंटिलेटर पर रखा गया है, क्‍योंकि डॉक्‍टर्स नहीं चाहते कि उम्र के कारण उन्‍हें कोई और परेशानी हो। जहां तक उन्‍हें डिस्‍चार्ज करने की बात है, तो उस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। एक बार सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल हो जाए, उसके बाद ही इस पर कोई निर्णय किया जाएगा।
 
जैसे ही सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई, सलमान खान अपनी शूटिंग छोड़कर तुरंत अस्पताल पहुंचे। उनके साथ अरबाज खान, सोहेल खान, हेलन, अलवीरा और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई, जावेद अख्तर और संजय दत्त जैसे सितारों ने भी अस्पताल पहुंचकर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
 
अस्पताल ने फिलहाल परिवार की निजता का सम्मान करते हुए अधिक जानकारी साझा करने से मना किया है, लेकिन प्रशंसकों के लिए राहत की बात यह है कि सलीम खान अब खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें
कौन हैं 'अस्सी' में रेप सर्वाइवर का किरदार निभा रहीं कानी कुसृति, Cannes में भी लहरा चुकी हैं परचम