1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kiran rao health update suffering from chikungunya

किरण राव को हुआ चिकनगुनिया, सोशल मीडिया पर बयां किया अपना दर्द

Kiran Rao Chikungunya News
आमिर खान की पूर्व पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव इन दिनों एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। किरण ने खुलासा किया कि उन्हें चिकनगुनिया हो गया है। वह फिलहाल रिकवरी मोड में हैं।
 
किरण राव ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सोफे पर आराम करती नजर आ रही हैं। उनकी पालतू बिल्ली उनके पैरों के पास बैठी है। इस तस्वीर के साथ किरण ने लिखा, 'ठीक है दोस्तों, मुझे अब चिकनगुनिया हो गया है और हां, मिरी (किरण की बिल्ली) एक मेहतरीब पैरामेडिक है, जो अपनी मां के बुखार पर समय से नजर रख रही हैं।' 
 
अपनी रिकवरी के बारे में बात करते हुए किरण ने बताया कि वह फिलहाल बहुत धीमी गति से काम कर रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, धीरे-धीरे रिकवर हो रही हूं, दोस्तों द्वारा भेजे गए कार्ड्स देख रही हूं और जब हाथ में किताब पकड़ने की हिम्मत होती है, तो उसे पढ़ती हूं। 
 
किरण राव ने साल 2011 में फिल्म 'धोबी घाट' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने दंगल, तलाश और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी सुपरहिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया। साल 2024 में उन्होंने 'लापता लेडीज' के साथ निर्देशन में वापसी की। 
 
किरण राव जल्द ही नेटफ्लिक्स की चर्चित एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 3' में अपनी एक अनोखी कहानी पेश करने वाली हैं। किरण राव के साथ इस सीजन में विशाल भारद्वाज, विक्रमादित्य मोटवाने और शकून बत्रा जैसे दिग्गज निर्देशक शामिल हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जानिए क्यों अपनी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक हैं कृति सेनन?