1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. new crime thriller series on prime video raakh release date
Last Modified: शुक्रवार, 29 मई 2026 (15:59 IST)

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

Raakh web series
प्राइम वीडियो ने अपनी आने वाली ओरिजिनल सीरीज़ 'राख' के प्रीमियर डेट का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज का दुनियाभर में प्रीमियर 12 जून को होगा। सीरीज़ का निर्देशन और एग्जीक्यूटिव प्रोडक्शन प्रोसित रॉय ने किया है, इसे अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने बनाया, लिखा और सह-निर्देशित किया है, जबकि संवाद आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं। 
 
एंडेमोल शाइन इंडिया और भाडिपा के सहयोग से दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी ने इस सीरीज़ का निर्माण किया है। राख में सोनाली बेंद्रे, अली फज़ल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज़ प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में रिलीज़ होगी।
 
'राख' एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा सीरीज़ है, जो अपराधी की मानसिकता और आम जिंदगी के पीछे छिपे अंधेरे को गहराई से दिखाती है। जब दो किशोर अचानक बिना किसी भनक के गायब हो जाते हैं, तो एक खुशहाल परिवार टूट जाता है और पूरा शहर दहशत में आ जाता है। सच्चाई तक पहुंचने के लिए एक जुझारू जांच अधिकारी देशभर में तलाश अभियान शुरू करता है लेकिन जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाता है, यह केस उसे हिंसा और इंसानी क्रूरता की एक भयावह दुनिया में खींच लेता है।
प्राइम वीडियो इंडिया के डायरेक्टर और ओरिजिनल्स के हेड निखिल मधोक ने कहा, राख के लिए हमारे पास एक शानदार स्क्रिप्ट थी, लेकिन इसे पर्दे पर जिस तरह से पेश किया गया है, वह उससे भी बेहतर है। प्रोसित रॉय, अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने ऐसी कहानी तैयार की है, जो जितनी दिल दहला देने वाली है, उतनी ही प्रभावशाली भी। अली फज़ल ने एक ऐसे पुलिस अधिकारी की भूमिका में बेहद गहरी और दमदार परफॉर्मेंस दी है, जो एक ऐसे केस में उलझ जाता है जो उसकी पूरी सोच और विश्वास को हिला कर रख देता है। 
 
बानीजे एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया के ग्रुप चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, ऋषि नेगी ने कहा, आज के दौर में जहां कई क्राइम थ्रिलर मौजूद हैं, राख अपनी अलग पहचान बनाती है क्योंकि यह आसान जवाब देने की बजाय गहराई और कई परतों वाली कहानी पेश करती है, जिसमें किरदारों को भी उतनी ही जटिलता और गंभीरता से दिखाया गया है जितनी इसकी कहानी को। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी