गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. mrunal thakur reveals her ex boyfriend got insecure hrithik roshan
Last Modified: गुरुवार, 19 फ़रवरी 2026 (12:05 IST)

रितिक रोशन से 'इनसिक्योर' हो गया था मृणाल ठाकुर का एक्स-बॉयफ्रेंड, कड़ी मेहनत करके घटाया था 17 किलो वजन

Mrunal Thakur Dhanush Marriage
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर मृणाल और साउथ सुपरस्टार धनुष की शादी की खबरें वायरल हो रही है। अब मृणाल ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपनी लव लाइफ के कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए हैं।
 
मृराल ठाकुर अपनी अपकमिंग फिल्म 'दो दीवाने सहर में' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने रौनक रजानी के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू के दौरान धनुष के साथ वायरल हो रहे AI-जेनरेटेड शादी के वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे "डरावना" और "क्लिकबेट" बताया। 
मृणाल ने मजाकिया अंदाज में कहा, लोगों के लिए वैलेंटाइन डे अब अप्रैल फूल डे बन गया है। कल किसी ने कहा कि मेरी शादी है, तो मैंने मजाक में कह दिया— 'हां आज हल्दी है और कल संगीत, खाना खाकर जाना!' उन्होंने स्पष्ट किया कि वह फिलहाल सिंगल हैं और शादी की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।
 
रितिक रोशन से असुरक्षित हो गया था एक्स-बॉयफ्रेंड 
मृणाल ने अपनी लव लाइफ के एक पुराने और कड़वे अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कैसे उनका एक एक्स-बॉयफ्रेंड फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग के दौरान असुरक्षित महसूस करने लगे थे। मृणाल ने बताया, जब मैं रितिक रोशन जैसे गुड-लुकिंग एक्टर्स के साथ काम कर रही थी, तो मेरे पार्टनर को लगा कि उन्हें भी वैसा ही दिखना चाहिए। 
 
मृणाल ने कहा, तो ये लड़का, जो यूरोपियन देश से था, उसे लगा कि मैं बहुत सारे हैंडसम लड़कों के साथ घूम रही हूं, जैसे रितिक रोशन जितने अच्छे लगने वाले। इसलिए उसने जिम शुरू कर दिया। बहुत मेहनत करके 15-17 किलो वजन कम किया और अच्छी मसल्स बना लीं। बाद में पता चला कि एक टाइम पर उसने जिम छोड़ दिया, खाना शुरू कर दिया और फिर से 20 किलो मोटा हो गया। 
 
मृणाल ने कहा, मैं हैरान हो गई कि ये क्या हो रहा है? तब उसने खुद बताया कि मैं बस थक गया हूं इस सबके साथ मुकाबला करके। लेकिन मैंन तो कभी उससे वजन कम करने को नहीं कहा था, लेकिन उसकी अपनी इनसिक्योरिटी थी कि मैं इतने अच्छे दिखने वाले लड़कों के साथ रहती हूं।
 
फैंस आज भी मृणाल ठाकुर और रितिक रोशन की केमिस्ट्री को याद करते हैं। दोनों ने साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सुपर 30' में साथ काम किया था। इस फिल्म में मृणाल ने रितिक की प्रेमिका 'सुप्रिया' का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
ये भी पढ़ें
कोर्टरूम में गूंजेगी न्याय की आवाज, 'अस्सी' में तापसी पन्नू का दिखेगा निडर अवतार