सम्बंधित जानकारी
- कैटरीना कैफ की शादी को 1 महीना पूरा, पति विक्की कौशल संग तस्वीर शेयर करके कही यह बात
- फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगी विद्या बालन, निभाएंगी यह किरदार!
- टॉम हैंक्स के लिए अमेरिका में 'लाल सिंह चड्ढा' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे आमिर खान
- 'कैथी' के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे अजय देवगन, इस दिन से शुरू करेंगे शूटिंग
- ठग सुकेश चंद्रशेखर संग प्राइवेट तस्वीरें वायरल होने पर जैकलीन फर्नांडिस ने कही यह बात
vikram vedha first look out on hrithik roshan birthday | रितिक रोशन के जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा खास तोहफा, 'विक्रम वेधा' के रीमेक से सामने आएगा फर्स्ट लुक
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन 10 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। इस खास मौके पर रितिक के फैंस को एक तोहफा मिलने वाला है। दरअसल, साउथ की सुपरहिट फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिन्दी रीमेक का फर्स्ट लुक 10 जनवरी को सामने आने वाला है।
फिल्म 'विक्रम वेधा' के हिन्दी रीमेक का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म बॉलीवुड के रितिक रोशन के साथ सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रितिक रोशन 'वेधा' की भूमिका में दिखाई देंगे।
रितिक रोशन ने हाल ही में इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग अबू धाबी में पूरी की है। फिल्म के बारे में अभी ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है।
इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री कर रहे हैं। ओरीजनल फिल्म 'विक्रम वेधा' को भी गायत्री और पुष्कर ने ही लिखा और निर्देशित किया है।
