सम्बंधित जानकारी
- Bigg Boss 15 : सलमान खान ने लिया 'राज कुंद्रा' का नाम, शमिता शेट्टी हुईं हैरान
- Happy Birthday : एक्स्ट्रा पॉकेट मनी के लिए रकुल प्रीत सिंह ने साइन की थी पहली पहली
- 'सरदार उधम' में विक्की कौशल की जगह नजर आने वाले थे इरफान खान, एक्टर बोले- फिल्म का हर शॉट उन्हें श्रद्धांजलि
- 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की विनर बनीं फ्लोरिना गोगोई, ट्रॉफी के साथ मिला इतना कैश प्राइज
- रेखा की जिंदगी में आए ये पुरुष: अमिताभ बच्चन से लेकर संजय दत्त तक
कन्नड़ एक्टर सत्यजीत का निधन, उम्र संबंधित कई बीमारियों से थे पीड़ित
Photo : Twitter
खबरों के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत में सत्यजीत को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। सत्यजीत का एक पैर भी गैंगरीन के कारण काट दिया गया था।
थिएटर से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने वाले सत्यजीत ने 600 से अधिक फिल्मों में काम किया। सत्यजीत का बचपन में नाम सैयद निजामुद्दीन था। अपनी आजीविका चलाने के लिए शुरुआत में वह बस ड्राइव करते थे। जिसके बाद एक्टिंग के सपनों को पूरा करने के लिए वह सक्रिय रूप से थिएटर में हिस्सा लेने लगे।
2000 के दशक की शुरुआत तक सत्यजीत कन्नड़ फिल्मों में खलनायक और सपोर्टिंग रोल करने वाले सबसे अधिक डिमांड वाले अभिनेता था। वह शिव मेच्चिदा कन्नप्पा, चित्रदा प्रेमंजलि, पुतनंज और आप्थमित्र जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे।
