सम्बंधित जानकारी
- रेखा की जिंदगी में आए ये पुरुष: अमिताभ बच्चन से लेकर संजय दत्त तक
- बचपन से ही अभिनेत्री बनने का ख्वाब देखती थीं रेखा
- एक हादसे ने बदल दी 'आशिकी' फेम अनु अग्रवाल की जिंदगी, पहचानना भी मुश्किल
- राजनीति में कदम रखने जा रहे दिशा पाटनी के पिता, मेयर पद का लड़ेंगे चुनाव
- दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, बोलीं- यहां बहुत खामोशी है
एक्स्ट्रा पॉकेट मनी के लिए रकुल प्रीत सिंह ने साइन की थी पहली पहली | rakul preet singh birthday special
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह 10 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। रकुल ने बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया है। रकुल बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। फिल्म में एक्टिंग के अलावा रकुल को खेलकूद में भी काफी दिलचस्पी थी।
रकुल प्रीत सिंह गोल्फ की नेशनल प्लेयर रह चुकी हैं। वह कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग किया करती थीं। रकुल ने मॉडल से अपने करियर की शुरुआत की थीं। रकुल को पहला ब्रेक 2009 में आई कन्नड़ फिल्म गिल्ली से मिला। इसके बाद उन्होंने 2011 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें वह पांचवें स्थान पर रहीं।
एक इंटरव्यू के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने खुलासा किया था कि उन्होंने पहली फिल्म एक्स्ट्रा पॉकेट मनी के लिए साइन की थी। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि फिल्म इतनी बड़ी हिट होगी।
रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ हिमांश कोहली नजर आए थे। हाल ही में उनकी फिल्म कटपुतली ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अपनी एक फिल्म के लिए रकुल प्रीत सिंह डेढ़ करोड़ फीस लेती हैं।
रकुल प्रीत सिंह की संपत्ति की बाद करें तो वह 36 करोड़ की मालकिन हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएलई, रेंज रोवर स्पोर्ट्स और बीएमडब्ल्यू 520 डी जैसी कारे हैं।
Edited by : Ankit Piplodiya
Edited by : Ankit Piplodiya
