गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. neetu kapoor remembers late husband rishi kapoor share a emotional post
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (15:41 IST)

दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, बोलीं- यहां बहुत खामोशी है

Rishi Kapoor
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में नीतू ने ऋषि कपूर को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है। 

 
नीतू कपूर ने ऋषि की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋषि आंखें बंद करे होठों पर उंगली रखे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपका शोर याद आता है, यहां बहुत खामोशी है। 
 
गौरतलब है कि ऋषि कपूर 67 साल की उम्र में साल 2020 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। दिवंगत एक्टर के परिवार वाले आज भी उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। उनके फैंस भी उन्हें काफी मिस करते हैं।
Edited by : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
राजनीति में कदम रखने जा रहे दिशा पाटनी के पिता, मेयर पद का लड़ेंगे चुनाव