• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. producer confirms arjun kapoor is not a part of pushpa 2
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: रविवार, 9 अक्टूबर 2022 (13:53 IST)

क्या 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन से भिड़ते नजर आएंगे अर्जुन कपूर? मेकर्स ने कही यह बात

क्या 'पुष्पा 2' में अल्लू अर्जुन से भिड़ते नजर आएंगे अर्जुन कपूर? मेकर्स ने कही यह बात | producer confirms arjun kapoor is not a part of pushpa 2
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। अब फैंस 'पुष्पा' फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा : द रूल' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 पर काम भी शुरू हो चुका है।

 
हाल ही में खबर आई थी की पुष्पा 2 में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। कहा जा रहा था कि वह फिल्म में पुलिसवाले का किरदार निभाते दिखेंगे। लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इन खबरों की सच्चाई बताई है। 
 
फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी ने साफ कर दिया है कि अर्जुन कपूर इस फिल्म में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह सारी गलत खबरें हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक नवीन ने कहा, नहीं यह गलत खबर है। अर्जुन कपूर फहाद हासिल को रिप्लेस नहीं करेंगे। 
 
उन्होंने कहा, फहद फासिल ही अहम भूमिका में नजर आएंगे। अर्जुन कपूर को लेने की बात सौ प्रतिशत गलत है। हम पुष्पा 2 की शूटिंग इस महीने 20 से 30 तारीख के बीच में शुरू कर देंगे। इस फिल्म को पहले हैदराबाद में शूट किया जाएगा। इसके बाद ही हम जंगलों और अन्य लोकेशन में शूट करेंगे।
Edited by : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, बोलीं- यहां बहुत खामोशी है