सम्बंधित जानकारी
- अरबाज खान और रितुपर्णा सेनगुप्ता लेकर आए डर और रहस्य की कंपा देने वाली कहानी, काल त्रीघोरी का ट्रेलर हुआ रिलीज
- 'एक दीवाने की दीवानियत' की सक्सेस के बाद हर्षवर्धन राणे के हाथ लगी 'फोर्स 3'
- पर्दे पर फिर धमाल मचाएगी रजनीकांत और कमल हासन की जोड़ी, मेगा प्रोजेक्ट Thalaivar173 साथ आएंगे नजर
- Bigg Boss 19 के घर में फिर हो रही प्रणित मोरे की एंट्री! इस वजह से गए थे बाहर
- Bigg Boss 19: मैं दिखाऊंगा पावर ऑफ टेलीविजन, फरहाना भट्ट पर फूटा गौरव खन्ना का गुस्सा, एग्रेसिव अंदाज देख सभी हुए शॉक्ड
फेमस ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद का निधन, 32 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद का महज 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। अनुनय के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए इस दुखद खबर को साझा किया है। अनुनय सूद दुबई में रहते थे।
परिवार ने भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, हमारे प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर साझा करते हुए हमें गहरा दुख हो रहा है। इस कठिन समय में आप सभी से समझ और प्राइवेसी की अपील करते हैं। कृपया हमारे निजी आवास के आसपास भीड़ न लगाएं। अनुनय के परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करें ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले।
अनुनय की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। अनुनय की हालिया सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चला है कि इन दिनों वह अमेरिका के लास वेगास में थे। वहीं से उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट शेयर की थी।
अनुनय सूद एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर थे। उनके इंस्टाग्राम पर 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 3.8 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स थे। साल 2022, 2023 और 2024 में फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स लिस्ट में अनुनय सूद का नाम शामिल रहा।
अनुनय अपने ड्रोन शॉट्स, एयरल और लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए जाने जाते थे। अनुनय ने भारत से लेकर यूरोप, अमेरिका और मिडिल ईस्ट तक यात्राएं की थी। वह कई ब्रांड्स और टूरिज्म बोर्ड्स के साथ कोलैबरेशंस भी कर चुके थे।
