1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. film kantara hindi trailer released

'कांतारा ' का हिंदी ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म | film kantara hindi trailer released

Film Kantara
एक्शन ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ 2' के बाद, प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स अपने लेजेंड 'कांतारा' के साथ वापस आ गया है। कन्नड़ वर्जन के लिए मिले शानदार प्रतिक्रिया और जबरदस्त रिस्पांस के बाद, निर्माता हिंदी मार्केट में कदम रखने के लिए तैयार हैं।

 
प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने फिल्म 'कांतारा' का हिंदी ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म हिंदी में 14 अक्टूबर को रिलीज होगी। वहीं, ओरिजिनल कन्नड़ वर्जन 30 सितंबर को रिलीज की गई थी जिसे अविश्वसनीय समीक्षा प्राप्त हो रही है। 
 
बुकमायशो पर 35k+ समीक्षाओं के साथ फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 99% रेटिंग हासिल की है, बुकमाईशो के इतिहास में पहली बार किसी फिल्म को इतनी रेटिंग मिली है। ऋषभ शेट्टी के निर्देशन और नेतृत्व वाली इस फिल्म में सप्तमी गौड़ा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसमें किशोर और अच्युत कुमार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
 
दक्षिण कन्नड़ के काल्पनिक गांव में स्थापित, कांतारा एक विज़ुअल ट्रीट है, जो कंबाला और भूत कोला कला की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करती है। फिल्म की कहानी मानव और प्रकृति के संघर्ष पर आधारित है, जो कर्नाटक की तटीय संस्कृति और लोककथाओं में गहराई से निहित है। ऐसे में इस फ़िल्म को ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुचाने के लिए पूरे भारत में 800 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाना है।
 
कांतारा की रिलीज पर बोलते हुए, निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा, कांतारा केजीएफ से एक अलग शैली में है। हम चाहते थे कि दुनिया हमारी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान देखे जिस पर हमें गर्व है। फिल्म पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, छिपे हुए खजाने और तटीय कर्नाटक के विशिष्ट बीहड़, आकर्षक परिदृश्य की पृष्ठभूमि के साथ पीढ़ीगत रहस्यों को दर्शाती है। फिल्म की अलग कहानी बिना किसी शक राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर प्रशंसकों को आकर्षित करने वाली है।
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अब्दू रोजिक का पहला हिंदी गाना 'छोटा भाईजान' रिलीज, चुलबुल पांडे अंदाज में जीता फैंस का दिल