बिग बॉस 16 : नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना हुईं अब्दू रोजिक की दीवानी, कही दिल की बात
रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में अब्दू रौजिक सभी के फेवरेट बने हुए हैं। हाल ही में सीजन के पहले 'वीकेंड का वार' एपिसोड़ में सलमान खान घर के अंदर पहुंचे थे। इस दौरान वह अब्दू के लिए एक खास गिफ्ट लेकर पहुंचे थे। वहीं अब शनिवार एपिसोड का प्रोमो सामने आया है।
इस वीकेंड का वार शो में नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता घर में एंट्री करने वाली हैं। इस दौरान रश्मिका मंदान अब्दू से अपने दिल की बात कहती दिखेंगी। रश्मिका ने कहा अब्दू आप मेरे फेवरेट हैं, हम सब आपसे बेहद प्यार करते हैं।
रश्मिका की यह बात सुन अब्दू के गला शर्म से लाल हो जाते हैं और उनके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल आती है। वहीं, अब्दू ने भी कहा कि मैं भी आप सभी से प्यार करता हूं।
अब्दू रोजिक अपनी क्यूटनेस की वजह से हर तरफ छाए हुए हैं। बिग बॉस के घर में कई हसिनाएं अब्दू पर दिल हारती नजर आ रही हैं। अब्दू रोजिक के नाम दुनिया का सबसे छोटा सिंगर होने का रिकॉर्ड है। वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें