शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shehnaaz gill father santokh singh received death threats
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (11:14 IST)

शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, पहले भी हो चुका है हमला

शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, पहले भी हो चुका है हमला | shehnaaz gill father santokh singh received death threats
बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह को जान से मारने की ध‍मकी मिली है। शहनाज के पिता को शुक्रवार देर रात अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी आई है। 

 
खबरों के अनुसार फोन करने वाले आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए दिवाली से पहले हत्या करने की बात कही है। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। इससे पहले भी संतोख सिंह पर जंडियाला गुरु क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया था।
 
संतोख सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वे किसी काम से तरनतारन की ओर जा रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें दिवाली से पहले जान से मार देगा। कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें गोली से नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा।
 
बता दें कि साल 2021 में जब संतोख सिंह ने भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी इसके बाद 25 दिसंबर को उनपर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाकर जान से मारने की धमकी दी थी। हमलावरों ने नजदीक से संतोख सिंह पर गोलियां चलाई थीं।
Edited by : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
धर्म की राह पर चलने के लिए एक और एक्ट्रेस ने छोड़ी शोबिज की दुनिया