1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Urfi Javed Harassed By Drunk Men On Flight

उर्फी जावेद संग फ्लाइट में हुई बदसलूकी, वीडियो शेयर कर जाहिर किया गुस्सा | Urfi Javed Harassed By Drunk Men On Flight

Urfi Javed misbehaved in flight
Urfi Javed misbehaved in flight: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने ड्रेसिंग स्टाइल से लोगों को हैरान कर देती हैं। हालांकि इस वह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन इस बार उर्फी अपने कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि अपने साथ हुई बदसलूकी की वजह से चर्चा में आ गई हैं।
 
उर्फी जावेद ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि नशे में धुत कुछ लोगों ने उनके साथ फ्लाइट में बदतमीजी की। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
उर्फी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कुछ लोगों के चेहरे दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, कल एक फ्लाइट में मुंबई से गोवा की यात्रा करते समय मुझे उत्पीड़न से गुजरना पड़ा। इस वीडियो में पुरुष गंदी-गंदी बातें कह रहे थे, छेड़छाड़ कर रहे थे और गलत तरीके से मेरा नाम पुकार रहे थे। 
 
एक्ट्रेस ने लिखा, जब मैंने उनका सामना किया तो उनमें से एक ने कहा, उनके दोस्त नशे में थे। नशे में होना महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई बहाना नहीं है। पब्लिक फिगर हूं। पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं हूं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
चार्ली चैपलिन की बेटी जोसेफिन चैपलिन का निधन, 74 साल की उम्र में ली आखिरी सांस