1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. The Walking Dead actress Kelley Mack dies at 33

हॉलीवुड एक्ट्रेस केली मैक का 33 साल की उम्र में निधन, द वॉकिंग डेड से मिली थी लोकप्रियता

Famous Hollywood actress dies
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। हॉलीवुड एक्ट्रेस केली मैक का 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। एक्ट्रेस का निधन 2 अगस्त को अमेरिका के सिनसिनाटी शहर में हुआ। खबरों के अनुसार वह लंबे समय से ग्लियोमा से जूझ रही थीं। ये बीमारी ब्रेन में ट्यूमर की तरह होती है। 
 
कहेली मैक ने कई फेमस टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम किया था। केली की फैमिली ने उनके निधन का जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। परिवार ने लिखा, बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारी प्यारी केली अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। वो हम सब को छोड़कर हमेशा के लिए वहां चली गई हैं, जहां आखिरी में हर किसी को जाना है।
 
केली मैक ने 2010 में हिंसडेल सेंट्रल हाई स्कूल से पढ़ाई की थी। 2014 में चैपमैन विश्वविद्यालय के डॉज कॉलेज ऑफ फिल्म से सिनेमैटोग्राफी में ग्रेजुएशन किया था। उन्होंने बचपन में कई विज्ञापनों में काम किया। फिर उन्हें 'द एलीफेंट गार्डन' में लीड रोल प्ले करने का मौका मिला। 
 
फिल्म 'द एलीफेंट गार्डन' में एक्टिंग के लिए केली को टिश स्कूल ऑफ द आर्ट्स से अवॉर्ड मिला। केली एक्ट्रेस के साथ-साथ स्क्रीनराइटर भी थीं। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'वॉकिंग डेड' सीरीज में काम करके मिली थी। इसके अलावा वे 9-1-1 सिकागो और स्कोल्ड द मॉर्डन फैमिली सीरीज में भी नजर आईं थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
जिसे समझना है समझ लेगा, मराठी की जगह हिंदी बोलने का कहने पर भड़कीं काजोल, यूजर्स ने लगाई क्लास