1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. the kashmir files box office collection day 8

'द कश्मीर फाइल्स' ने रचा इतिहास, 8वें दिन 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल | the kashmir files box office collection day 8

The Kashmir Files
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्‍मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पदर्शन कर रही है। यह फिल्म हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने 8वें दिन बॉक्स बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है। 

 
'द कश्मीर फाइल्स ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 19.15 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया है। यह कलेक्शन बाहुबली 2 (19.75 करोड़) के करीब है और दंगल (18.59 करोड़) से ज्यादा है। द कश्मीर फाइल्स ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर्स फिल्म की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
 
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 'द कश्मीर फाइल्स' का टोटल कलेक्शन 116.45 करोड़ हो गया है। फिल्म दूसरे वीकेंड में 150 करोड़ का आकंड़ा पार कर सकती है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी डब की जाएगी।
 
बता दें कि जब 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई थी तो बहुत ही कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। थियेटर वालो का फोकस प्रभास की बिग बजट फिल्म 'राधे श्याम' पर था। बावजूद इसके पहले दिन फिल्म ने 3.55 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद से यह फिल्म हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है। 
 
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर जैसे कलाकार है। यह फिल्म कश्मीरी पंडितो के नरसंहार पर आधारित है।
 
अगला लेख
फूड डिलीवरी बॉय बने कपिल शर्मा, फैन ने पहचाना तो बोले- किसी को बताना मत...