1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra holi celebration photos with nick jonas goes viral

प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में पति निक जोनस संग देसी अंदाज में खेली होली, तस्वीरें वायरल

priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही निक जोनस से शादी के बाद अमेरिका में सेटल हो गई हो, लेकिन वह अपनी परंपरा भी बिल्कुल भी नहीं भुली हैं। प्रियंका चोपड़ा विदेश में ही हर भारतीय त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करती हैं। हाल ही में प्रियंका ने होली का त्योहार सेलिब्रेट किया।

 
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में अपने ससुराल में पति निक जोनस के साथ जमकर होली खेली। एक्ट्रेस ने होली सेलिब्रेश की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीरों में हर कोई अलग-अलग रंग में रंगा नजर आ रहा है।
 
प्रियंका और निक एक दूसरे पर जमकर प्यार लुटाते भी नजर आ रहे हैं। साथ ही पूरा जोनस परिवार रंगों में लिपटा हुआ नजर आ रहा है।
 
प्रियंका ने एक वीडियो भी किया किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, कुछ खास और मजेदार पल मेरे हिस्से आए। उस वक्त पर जब दुनिया डरी बैठी है, मुझे आशीर्वाद मिला है। आप सभी को होली की शुभकामनाएं। मेरे दोस्तों और मेरे परिवार को बहुत बहुत थैंक्यू कि उन्होंने देसी अंदाज में मेरे साथ होली खेली। मैं खुद को बहुत खुशनसीब समझती हूं।
 
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में सेरोगसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने हैं। प्रियंका ने अब तक अपनी बेटी की झलक फैंस को नहीं दिखाई है। 
 
अगला लेख
होली के दिन 'तोरबाज' के निर्देशक गिरीश मलिक के घर पसरा मातम, 5वें फ्लोर से गिरकर बेटे की हुई मौत