शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. females taking lead in 2022 with films like gehraiyaan gangubai kathiawadi now jalsa
Written By
Last Modified: गुरुवार, 17 मार्च 2022 (17:05 IST)

'गहराइयां' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से लेकर 'जलसा' तक, 2022 होने वाला है अभिनेत्रियों के नाम

gehraiyaan
साल 2022 लगता है जैसे बॉलीवुड की खूबसूरत ही नहीं बल्कि बेहद टैलेंटेड अभिनेत्रियों के नाम होने वाला है, और ऐसा कहे भी क्यों ना आखिर एक के बाद एक टैलेंटेड बॉलीवुड एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर टाइटल रोल में दिखाई जो दे रहीं है, जो इस ओर भी इशारा कर रहा है कि अब पुरुष-प्रधान फिल्मों का जमाना पुराना हो गया है।

 
बॉलीवुड में वुमेन सेंट्रिक फिल्में आम नहीं हैं और ऐसे में हीरोइनों को टाइटल भूमिकाएं देना तो उससे भी ज्यादा दुर्लभ बात है। लेकिन हाल में आई कुछ फिल्में है जिसमें खूबसूरत एक्ट्रेस के कंधों पर ही फिल्म का पूरा भार टिका था और कहना गलत नहीं होगा कि इन फिल्मों को दर्शकों का बेहद प्यार भी मिला। 
 
चाहे वह दीपिका पादुकोण की रिलेशनशिप ड्रामा 'गहराइयां' हो, या आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' हो, सभी का बोलबाल दिखा। अब, इसमें एक और फिल्म शामिल हो गई है। बात कर रहे हैं अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजिनल फिल्म 'जलसा'- जिसमें दो पॉवरफुर परफॉर्मर विद्या बालन और शेफाली शाह को फीचर किया गया है।
 
दरअसल 'गहराइयां' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की सफलता ने निश्चित रूप से बॉलीवुड की प्रतिभाशाली और जानी-मानी अभिनेत्रियों द्वारा सुर्खियों में आने वाले विषय के समर्थन में फिल्म निर्माताओं के विश्वास को बहाल कर दिया है। और इसमें अब कोई हैरानी वाली बात नहीं है कि सभी की निगाहें अमेजन के आने वाली 'जलसा' पर क्यों  टिकी हैं, जिसे ओटीटी क्षेत्र में अगली बड़ी चीज़ बताया जा रहा है।
 
विद्या बालन और शेफाली शाह जैसे पावरहाउस कलाकारों के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा करने के साथ, 'जलसा' निश्चित रूप से 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है जो एंटरटेनमेंट की दुनिया में फीमेल कैरेक्टर्स को फिर से परिभाषित और क्रांतिकारी बनाती है।
 
2022 की बेस्ट कंटेंट-संचालित फिल्मों में से एक के रूप में जानी जाने वाली, 'जलसा' भी काफी चर्चा बटोर रही है, खासकर ट्रेलर के रिलीज होने के बाद, जिसने दर्शकों को एक झलक दी कि यह कहानी कितनी दिलचस्प होने वाली है। अपने अभिनय से हर किरदार को निभाने के लिए जानी जाने वाली विद्या बालन ने फिल्म में एक पत्रकार माया की भूमिका निभाई है। सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित, ड्रामा थ्रिलर में दमदार अभिनेत्री- शेफाली शाह, माया के घर की रसोइया रुखसाना के रूप में हैं।
 
मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शनों और एक दिलचस्प स्टोरीलाइन से भरपूर, जलसा अपनी सीटों से चिपके रहने के लिए मजबूर कर देगी साथ ही कहानी में आगे क्या होगा, ये जानने की उत्सुक्ता को भी बढ़ा देगी। 'जलसा' का ग्लोबल प्रीमियर 18 मार्च, 2022 को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा।
 
ये भी पढ़ें
एसएस राजामौली की 'आरआरआर' के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने बताया खास प्लान